Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 14 October, 2026 • 02:34 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गरीबों के खाते में 74 करोड़ ट्रांसफर, क्या बोल गये सीएम चंपई… जानें
Headlines

गरीबों के खाते में 74 करोड़ ट्रांसफर, क्या बोल गये सीएम चंपई… जानें

February 9, 2024No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीएम चंपई
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के हर गरीब का अपना आशियाना होगा। कोई भी शख्स बेघर नहीं रहेगा। राज्य सरकार ने चरणबद्ध तरीके से सभी जरूरतमंदों को तीन कमरे का सजा-धजा पक्का मकान बनाकर देने की शुरुआत कर दी है। मौका था जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में अबुआ आवास योजना के तहत स्वीकृति पत्र बांटने का। मौके पर सीएम ने चयनित 24 हज़ार 827 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिया। साथ ही उनके बैंक खाते में डीबीटी के जरिये 74 करोड़ 48 हज़ार रुपए ट्रांसफर किये। कोल्हान प्रमंडल के जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला-खरसावां में अबुआ आवास योजना के लिए 1 लाख 92 हज़ार 624 लाभुक चिन्हित किए गए हैं।

अबुआ आवास योजना में लापरवाही पर रखने वालों पर होगी कार्रवाई

सीएम चंपई सोरेन ने साफ-साफ कहा कि अबुआ आवास योजना में किसी भी तरह की बिचौलियागिरी और लापरवाही बरदाश्त नहीं की जाएगी। सभी योग्य लाभुकों की स्थायी प्राथमिकता सूची बनेगी और उसी अनुरूप उन्हें आवास आवंटित किया जाएगा। इसमें अगर कोई भी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।

झारखंड को संवारने का संकल्प पूरा करेंगे

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने कुशल नेतृत्व से झारखंड को संवारने का काम कर रहे थे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी उन्होंने झारखंड की व्यवस्था को अव्यवस्थित होने नहीं दिया। मजदूरों को हवाई जहाज से वापस लाने का काम किया। सभी के जीवन और जीविका की व्यवस्था की। हमारी सरकार उनके संकल्प, सोच, नीति, योजना, मिशन और विजन के अनुरूप कार्यों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है।

गांव से चल रही सरकार

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि झारखंड में सरकार गांव से चल रही है। “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” कार्यक्रम के जरिए सरकार घर-घर तक पहुंची। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को सरकारी योजनाओं से जोड़ने का काम हुआ। आज डीसी और एसपी से लेकर बीडीओ-सीओ आपके दरवाजे पर पहुंचकर पूरी संवेदनशीलता के साथ आपकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। यह सिलसिला आगे लगातार जारी रहेगा।

एक-एक व्यक्ति को हक-अधिकार और न्याय मिलेगा

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि यह सरकार आपकी है। एक-एक व्यक्ति को पूरे मान सम्मान के साथ उसका हक अधिकार देंगे। किसी के साथ कोई शोषण और अन्याय नहीं होगा। यहां हर किसी को न्याय मिलेगा। इसके साथ ही सरकार हर परिस्थिति में आदिवासियों-मूलवासियों, गरीबों और जरूरतमंदों के साथ खड़ी रहेगी, यह हमारा वादा है।

हर सेक्टर का होगा विकास

सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी क्षेत्र के विकास के लिए सरकार संकल्पित है। यहां के खनिज संसाधन से पूरा देश जगमग करता है, उन खनिज संसाधनों का अब इस राज्य के हित में सदुपयोग होगा। औद्योगिक विकास के लिए औद्योगिक क्षेत्र में इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत किया जाएगा। सभी पुरानी सड़कों का मरम्मत किया जाएगा। अस्पतालों की व्यवस्था दुरुस्त करने की पहल शुरू कर दी गई है। हर खेत में सालों भर पानी पहुंचाने के लिए सिंचाई परियोजनाओं को पूरा किया जा रहा है। ताकि, किसान सालों भर खेती कर अपनी आय बढ़ाकर खुद को सशक्त बना सकें।

50 साल पूरी कर चुकी महिलाओं को पेंशन देने के लिए पंचायतों से शुरू होगा चिन्हित करने का अभियान

सीएम ने कहा कि 50 साल की उम्र सीमा पूरी कर चुके अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति के साथ महिलाओं को भी अब पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय सरकार ने लिया है। इस बाबत लाभुकों को चयनित करने के लिए पंचायत से अभियान की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि यूनिवर्सल पेंशन स्कीम की वजह से आज कोई पेंशन से अछूता नहीं है। हर घर में पेंशन पहुंच रहा है, जिसकी वजह से बड़े बुजुर्गों को आर्थिक रूप से किसी पर निर्भर नहीं रहना पड़ रहा है।

गरीब बच्चों को भी विदेश में भी पढ़ने का सरकार दे रही मौका

सीएम ने कहा कि शिक्षा की बेहतरी के लिए सरकार लगातार काम करती आ रही है। बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिले, इसके लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। स्कूल ऑफ़ एक्सीलेंस में गरीब बच्चों को निजी विद्यालयों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम में शिक्षा दी जा रही है। सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना के जरिए छात्राओं को पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जा रही है। हमारे राज्य के बच्चे- बच्चियां इंजीनियर डॉक्टर और अफसर बन सकें, इसके लिए उन्हें प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी से लेकर विभिन्न कोर्सेज को करने के लिए आर्थिक मदद की जा रही है। अब 12वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को गुरुजी क्रेडिट कार्ड दिया जाएगा, ताकि आगे की शिक्षा प्राप्त करने में उन्हें किसी भी प्रकार की आर्थिक तंगी नहीं हो। इसके अलावा अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति अल्पसंख्यक आप पिछड़ा वर्ग के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा के लिए सरकार शत- प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक जोबा मांझी, बन्ना गुप्ता, दीपक बिरूवा, निरल पूर्ति, सुखराम उरांव, सविता महतो, समीर कुमार मोहंती, दशरथ गागराई, मंगल कालिंदी, संजीव सरदार, सोनाराम सिंकू, झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे, कोल्हान प्रमंडल के आयुक्त, DIG, जमशेदपुर, चाईबासा और सरायकेला खरसावां के डीसी, एसपी समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : PLFI का मोस्ट वांटेड ‘बच्चा’ धराया, SDPO क्या बता गये… जानें

इसे भी पढ़ें : सड़क पर उतरे हजारों गुस्साए किसान, धारा 144 लागू… जानें कहां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहज एक हजार रुपये देकर करवा दिया बाप का खू*न
Next Article राजधानी में नया किस्म का हथियार मिला, दो धराये, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Related Posts

Headlines

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026
Headlines

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026
Headlines

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

धनबाद में एनका’उंटर : SI की पिस्टल छीन भाग रहे ह’त्यारोपी को लगी गोली

October 14, 2026

वैशाली नाव हादसा : 13 बच्चों की मौत पर PM-CM ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

October 14, 2026

राशिफल @ 14 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 14, 2026

रात के सन्नाटे में घर में घुस कट्टे की नोक पर की थी डकैती, सुनार समेत चार गिरफ्तार

October 13, 2026

नवरात्रि फलाहार में लाएं नया स्वाद, दही और अनार वाली शकरकंद चाट जरूर करें ट्राई

October 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.