Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 6 October, 2026 • 12:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, टेंशन में चार राज्यों की पुलिस
Headlines

गैंगस्टर और लेडी डॉन की शादी, टेंशन में चार राज्यों की पुलिस

March 11, 2024No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
गैंगस्टर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

News Samvad : कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी और लेडी डॉन अनुराधा चौधरी उर्फ मैंडम मिंज की शादी की तारीख, वक्त और जगह के फाइनल होते ही चार राज्यों की पुलिस की टेंशन बढ़ गई है। कोर्ट ने इस शादी के लिये केवल 6 घंटे की मोहलत दी है। गैंगस्टर काला जठेड़ी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच तिहाड़ जेल से बाहर आयेगा। यह शादी दिल्ली के द्वारका के एक बैंक्वेट हॉल में 12 मार्च को होने वाली है। गैंगस्टर काला जठेड़ी के कई जानी दुश्मन हैं। उसके अपराध का पन्ना भी काफी मोटा है, इस वजह से दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की पुलिस अलर्ट मोड में आ गई है। काला जठेड़ी और अनुराधा की शादी और फिर 13 मार्च को हरियाणा के जठेड़ी गांव में गृह प्रवेश की रस्म के लिए चार राज्यों की पुलिस ने अपनी बेस्ट टीम को मोर्चा संभालने की जिम्मेदारी सौंपी है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, क्राइम ब्रांच, द्वारका पुलिस स्टेशन के स्पेशलिस्ट पुलिसवालों की एक खास टीम बनाई गई है। इस टीम में वैसे काबिल पुलिस अफसरों को शामिल किया गया है, जो लेटेस्ट ऑटोमेटिक वेपन चलाने और किसी भी हमले से निपटने में माहिर हैं। ज्यादातर पुलिसवाले वर्दी में नही बकायदा सूट-बूट में होंगे। तिहाड़ जेल से लेकर शादी के मंडप तक पुलिस हर जगह, हर पल काला जठेड़ी के अगल-बगल होगी।

पांच शूटर धराये

Advertisement

दिल्ली पुलिस को खुफिया जानकारी मिली थी कि गैंगस्टर काला जठेड़ी की शादी के पहले उसके इशारे पर हरियाणा के रोहतक में बड़ी खूनी गैंगवार होने वाली है। इसके तार हरियाणा की जेल और दिल्ली की तिहाड़ जेल से जुड़े हुये हैं। दिल्ली पुलिस ने द्वारका इलाके से पांचों शूटरों को अरेस्ट किया है। इसमें कई गैंगस्टर काला जठेड़ी के वफादार और पेशेवर शूटर हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गये मुख्य शूटर राहुल बाबा और प्रवीण दादा गैंगस्टर काला जठेड़ी के खासमखास माने जाते हैं। इनके पास से उम्दा किस्म के PX 30 मेड इन चाइना पिस्टल, P. ब्रेटा मेड इन इटली पिस्टल, पॉइंट 32 पिस्टल और कई राउंड जिंदा गोलियां मिली है।

पुलिस यह पता लगाने में जुट गई है कि कहीं इन शूटरों को काला जठेड़ी और अनुराधा चौधरी की शादी की सुरक्षा के लिए तो नहीं बुलाया गया था। दूसरा, कहीं अपने बॉस की शादी में बाराती बनकर तो नहीं आये थे। पुलिस पांचों शूटरों से पूछताछ कर रही है। शादी में महज एक दिन बचा हैं। चार स्टेट की पुलिस के साथ-साथ NIA भी अलर्ट है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और काला जठेड़ी के कई केसों की जांच NIA भी कर रही है। लिहाजा शादी और गृह प्रवेश पर NIA की टीम की भी पूरी नजर होगी। कहते हैं गैगस्टर काला जठेड़ी ने अपने इतने जानी दुश्मन बना रखे हैं कि उनमें से कोई भी शादी के मंडप में उसपर हमला कर सकता है। क्योंकि, शादी की तारीख, वक्त और जगह अब सबको पता है। पुलिस को यह भी चिंता सता रही है कि कहीं मौका पाकर खुद काला जठेड़ी रफूचक्कर ना हो जाये।

बनाई गई है खास ID कार्ड

पुलिस बैंक्वेट हॉल के मालिक और स्टाफ से कई बार कुछ बिंदुओं पर जानकारी ले चुकी है। हॉल के जितने भी स्टाफ ड्यूटी पर होंगे उन सब की एक खास ID बनाई गई है। हॉल के अंदर और बाहर लगे तमाम CCTV को ठीक-ठाक कर लिया गया है। पुलिस ने काला जठेड़ी और अनुराधा के परिवार से शादी में शरीक होने वाले मेहमानों की पूरी लिस्ट भी मंगवा ली है। शंका है कि काला जठेड़ी की शादी में उसके कुछ खासमखास मेहमान भी पहुंच सकते हैं जो अलग-अलग राज्यों में मोस्ट वांटेड हैं। पुलिस ने काला जठेड़ी के जानी दुश्मन बने तीन अन्य गैंगस्टरों और उसके गुर्गों पर भी खास नजर रखी है।

इसे भी पढ़ें : जिसने भी देखा सुना, हर किसी का कलेजा दरक गया… जानें

इसे भी पढ़ें : एक ही रात 14 घरों में सेंधमारी, सनसनी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article9 इंस्पेक्टर को मिली पोस्टिंग, कौन कहां गये… जानें
Next Article बराकर नदी पर बनेगा पुल, आधी दूरी हो जायेगी : CM चंपई

Related Posts

Headlines

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026
Headlines

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026
Headlines

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘मां-बाप के कंधे पर औलाद की विदाई सबसे भारी’… मंत्री दीपिका की बेटी के द्वादशा में भावुक हुए CM

October 5, 2026

बिहार के बांधों और जंगलों में बदलेगा वीकेंड का मिजाज, वादियों को संवारने में जुटे सीएम

October 5, 2026

गेंदा फूल की खेती पर सरकार दे रही सब्सिडी, गाड़ी पर भी 50% छूट : कृषि मंत्री

October 5, 2026

30 दिन में VC से जुड़ेंगे तमाम थाने, सीएम के निर्देशों पर गृह विभाग सख्त

October 5, 2026

NH प्रोजेक्ट्स की सुस्ती पर एक्शन मोड में सरकार, लापरवाह एजेंसियों पर चलेगा चाबुक

October 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.