Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 23 October, 2026 • 08:44 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऑटो इंडस्ट्री ने मांगा राहत पैकेज, रखी 10 फीसदी GST कट की डिमांड
बिजनेस

ऑटो इंडस्ट्री ने मांगा राहत पैकेज, रखी 10 फीसदी GST कट की डिमांड

August 8, 2019No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

सीतारमन पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि सरकार फटाफट कदम उठाएगी। उन्होंने सोमवार को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के अफसरों के साथ मीटिंग के बाद कहा था, ‘हमें कई सेक्टर्स से सुझाव मिल रहे हैं। हम उद्योगों की राहत के लिए जल्द उपाय करेंगे।’
ऑटो इंडस्ट्री ने सरकार से की जीएसटी में 10 फीसदी की कटौती की मांग, 28 की बजाय 18 पर्सेंट करने पर दिया जोर
ऑटोमोबाइल्स पर 28% के रेट से जीएसटी के साथ ही सेगमेंट के हिसाब से सेस भी लगता है। इससे कुल टैक्स बढ़ जाता है
मीटिंग के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन ने कंपनियों को राहत देने के लिए विचार करने की बात कही
नई दिल्ली
सेल्स में तेज गिरावट से परेशान ऑटोमोबाइल कंपनियों ने डिमांड में बढ़ोतरी के लिए सरकार से जीएसटी रेट 28% से घटाकर 18% किए जाने की मांग की है। कंपनियां चाहती हैं कि सरकार उनके लिए जीएसटी रेट कम करने के साथ ज्यादा डेप्रिसिएशन बेनेफिट और अनुकूल स्क्रैपेज पॉलिसी भी लाए। उन्होंने सरकार से BS-VI नॉर्म्स लागू होने के बाद BS-V नार्म्स पर खरा उतरने वाली गाड़ियां बेचने की इजाजत दिए जाने की मांग की है। ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सरकार के इलेक्ट्रिक वीइकल्स पर जोर देने पर भी सवाल उठाए हैं।

पैसेंजर वीइकल की सेल्स जुलाई में 31% घटकर लगभग दो लाख यूनिट पर आ गई थी। कंपनियों ने जब से सेल्स डेटा जारी करना शुरू किया है तब से अब तक की सबसे तेज गिरावट थी। इंडस्ट्री एग्जिक्यूटिव्स का कहना है कि डीलर्स के यहां ग्राहकों का आना कम हो गया है, जो बेहद कमजोर कंज्यूमर सेंटीमेंट का संकेत है। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) के मुताबिक, इंडस्ट्री में स्लोडाउन के चलते पिछले तीन महीने में दो लाख नौकरियां खत्म हुई हैं। RBI ने इकनॉमिक स्लोडाउन (साइक्लिकल ही सही) की बात मानते हुए बुधवार को रेपो रेट में 35 बेसिस प्वाइंट की कमी की।

एक सरकारी अधिकारी ने कहा कि उद्योग के सुझावों पर विचार सलाह-मशविरे के बाद किया जाएगा। सीतारमन पहले ही संकेत दे चुकी हैं कि सरकार फटाफट कदम उठाएगी। उन्होंने सोमवार को पब्लिक और प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के अफसरों के साथ मीटिंग के बाद कहा था, ‘हमें कई सेक्टर्स से सुझाव मिल रहे हैं। हम उद्योगों की राहत के लिए जल्द उपाय करेंगे।’ मिनिस्ट्री के अफसरों ने मंगलवार को MSME सेक्टर के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। वे इसी हफ्ते फाइनेंशियल और रियल एस्टेट सेक्टर्स के प्रतिनिधियों से भी मुलाकात करेंगे।

सरकारी सूत्र ने कहा, ‘हमने उनकी बातें सुनीं। हम उनके सुझाव ले रहे हैं। हम उन पर विचार करेंगे। फिलहाल सलाह-मशविरा चल रहा है।’ मीटिंग के दौरान ऑटो इंडस्ट्री के प्रतिनिधियों ने सरकार से बैंकों को यह निर्देश देने के लिए कहा कि वे सभी डीलर्स के साथ डिफॉल्टर जैसा व्यवहार न करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleदेश की सुरक्षा को ताक पर रख इस कंपनी ने सरकार को लगाया हजारों करोड़ों का चूना
Next Article आमिर-सलमान नहीं, इस खान को हिंदी सिनेमा का भविष्य मानते हैं अक्षय कुमार

Related Posts

बिजनेस

जियो की आंधी में सब छूटे पीछे, पहले दिन बरसे ₹70 हजार करोड़

October 21, 2026
बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
अन्य खबरें

सिंघानिया मोटर्स में नई Skoda Slavia से उठा पर्दा, AI असिस्टेंट और मसाज सीट से लैस कार

October 10, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सितंबर में ही लिखी जा चुकी थी कांके में डकैती की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… देखें वीडियो

October 23, 2026

बिहार में निवेश का ककहरा सिखाएंगे सेबी और सरकार, पहले ‘दीदियों’ की ट्रेनिंग, फिर…

October 23, 2026

गुमला में PLFI को तीखी चोट, एसपी के चक्रव्यूह में फंसा खूंखार जोनल कमांडर

October 23, 2026

JBVNL के कंप्यूटर ऑपरेटरों के हक के लिए अजय राय ने ठोकी ताल, क्या बोले… जानें

October 23, 2026

दरोगा के बेटे की हत्या के दो आरोपियों का एनकाउंटर, पैर में गोली मारकर दबोचा

October 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.