Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 15 March, 2026 • 07:09 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » रे’प और म’र्डर के बाद घर जाकर बड़े इत्मिनान से सो गया था जालिम संजय
Headlines

रे’प और म’र्डर के बाद घर जाकर बड़े इत्मिनान से सो गया था जालिम संजय

August 14, 2024No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
संजय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : उस रात आखिरी बार महिला ट्रेनी डॉक्टर की बातें अपनी मां से हुई थी। बीते आठ अगस्त को मां के पूछने पर उसने फोन पर कहा था कि अभी खाना नहीं खाई हूं। ऑर्डर किया है। आने पर खाकर सो जाउंगी। यह बोलकर उसने फोन कट कर दिया था। अगले ही रोज मां के कानों में यह खबर आयी कि उसकी बिटिया सदा के लिए सुला दी गयी। रेप के बाद उसका मर्डर हो गया। मां को मानो काठ मार गया। लोगों के बहुत झकझोरने ओर टोकने पर मां के मुख से हौले से बस इतना ही निकला कि बहुत जतन से उसे पाला पोसा। पढ़ा लिखाकर उसे डॉक्टर बनाया, पर जालिमों ने उसे खिलने से पहले ही मसल कर खत्म कर दिया। जालिम संजय रेप और मर्डर करने के बाद खुद अपने घर जाकर सो गया था। यह सनसनीखेज खुलासा खुद संजय ने पुलिस के सामने किया है।

मैच कर गया सैंपल

मारी गयी ट्रेनी महिला डॉक्टर के नाखूनों में मिले स्किन और ब्लड संदेही कातिल संजय के सैंपल से मैच कर गये। गिरफ्तार संजय ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। उसने पुलिस से कहा कि उसने बड़ा क्राइम किया है। उसे फांसी दे दो। जांच से खुलासा हुआ है कि संजय हिंसक प्रवृति का है। पूर्व में वह अपनी मां, पत्नी और बहन पर भी हमला कर चुका था। घटना को अंजाम देने के बाद संजय अपने घर जाकर सो गया था। उठने के बाद उसने खून से सने अपने कपड़े धोये। वैसे पुलिस को संजय के जूते पर खून के धब्बे मिले हैं।

Advertisement Advertisement

सिविल वॉलेंटियर था संजय

जांच से खुलासा हुआ है कि संजय 2019 में सिविल वॉलेंटियर के तौर पर कोलकाता पुलिस से जुड़ा था। वह डिजास्टर मैनेजमेंट में था। बाद में उसे वेलफेयर सेल में भेज दिया गया था। इस दम पर उसने कई डिपार्टमेंट में अपने नेटवर्क बना लिये थे। बाद में उसकी पोस्टिंग RG हॉस्पिटल में कर दी गयी थी। उसके गांव के कुछ लोगों का कहना है कि वह ठीक आदमी नहीं था। उसका कई गलत लोगों के साथ उठना बैठना था। वह खुद को कोलकाता पुलिस का हिस्सा बताता था। वह कई लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर भी चूना लगा चुका है।

सास बोली – वह बहुत जालिम था

संजय की एक बहन कोलकाता पुलिस में ही सब इंस्पेक्टर और दूसरी होमगार्ड में है। हालांकि दोनों बहनें संजय से अपना नाता काफी पहले तोड़ चुकी हैं। घर में संजय की मां और छोटी बहन रहती है। संजय की सास दुर्गा देवी भी अपने दामाद को कोसते हुए मीडिया से बोली कि वह बहुत जालिम था।

लगभग 32 साल का संजय ने ट्रेनी डॉक्टर की हत्या करने से पहले उसका रेप किया था। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ है। ट्रेनी डॉक्टर की डेड बॉडी बीते 9 अगस्त को हॉस्पिटल के सेमिनार हॉल में मिली थी।

इसे भी पढ़ें : नीली साड़ी खोल गया जंगल में मिले कंकाल का राज… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनदी में मिली एक भाई की डे’ड बॉडी, दूसरा लापता
Next Article किसी भी हालत में उग्रवाद का होगा खात्मा : DGP (VIDEO)

Related Posts

Headlines

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026
Headlines

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026
Headlines

सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान

March 15, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चैन की नींद सो रहे बड़े भाई के सीने में दाग दी गोली… जानें मामला

March 15, 2026

अतिक्रमण के खिलाफ सख्त हुआ RMC, 30 मार्च तक बड़ा एक्शन

March 15, 2026

सरहुल में किसी को नहीं होगी कोई दिक्कत, DC-SSP ने संभाली कमान

March 15, 2026

पांच राज्यों/UTs में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, आचार संहिता लागू

March 15, 2026

जेल की सलाखों के बीच उम्मीद की सुबह, 6 बंदियों को मिली आजादी

March 15, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.