Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 04:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ फोटो शेयर कर कहा-बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह !!
Headlines

अमिताभ बच्चन ने अभिषेक के साथ फोटो शेयर कर कहा-बड़े मियां तो बड़े मियां, छोटे मियां सुभान अल्लाह !!

March 6, 2020No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने पोस्ट के जरिए एक बार फिर सभी का ध्यान आकर्षित किया है। अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के साथ अपनी फोटो शेयर की है। सफेद रंग के कुर्ता-पायजामा और लाल जैकेट में अभिषेक के साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की याद दिला दी। अमिताभ बच्चन ने शुक्रवार को अपने बेटे अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ ट्विटर पर एक कोलाज शेयर किया। 77 वर्षीय अमिताभ ने लिखा-‘बड़े मियाँ तो बड़े मियाँ, छोटे मियाँ सुभान अल्लाह !! जब आपका बेटा आपका जूता और कपड़ा पहनना शुरू कर देता है तो वह आपका दोस्त बन जाता है। ‘जॉय बांग्ला .. जॉय ‘बॉब विश्वास’।’

शुक्रवार को शेयर किए गए फोटो में दोनों एक जैसे कपड़े पहने नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन का 3461वां ट्वीट वायरल हो रहा है। बिग बी द्वारा शेयर की गई पहली पंक्ति 1998 में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का लोकप्रिय गाना है। इन दिनों अभिषेक अपनी अगली फिल्म ‘बॉब बिस्वास’ की शूटिंग कर रहे हैं। पार्टी हो या वेकेशन जूनियर बच्चन हमेशा अपने पिता के साथ नजर आते हैं। वहीं बिग बी अभिनय के साथ सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं। अमिताभ अपनी पीढ़ी के सबसे व्यस्त अभिनेता हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी अमिताभ बच्चन बॉलीवुड में न्यू कमर्स को अपने एनर्जेटिक अंदाज से टक्कर देते रहते हैं। काम में डूबे रहने की बात आती है तो सिर्फ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का नाम जहन में आता है। या यूं कहे कि वह बॉलीवुड के ‘वर्कहोलिक मैन’ हैं।
इस साल अमिताभ बच्चन की कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं, जिनमें ‘गुलाबो सिताबो’, ‘चेहरे’, ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘झुंड’ शामिल है। अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में अमिताभ बच्चन के साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट नजर आएंगे। फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होगी। फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ में अमिताभ बच्चन एक बूढ़े व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। आयुष्मान खुराना इस फिल्म में पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ नजर आएंगे। शूजित सरकार द्वारा निर्देशित यह फिल्म 17 अप्रैल, 2020 को रिलीज होगी। वहीं फिल्म ‘झुंड’ में अमिताभ टीचर की भूमिका में है। ‘झुंड’ नागपुर के एक रिटायर्ड स्पोर्ट्स टीचर के जीवन पर आधारित फिल्म है। वहीं रूमी जाफरी द्वारा निर्देशित मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म ‘चेहरे’ 17 जुलाई को रिलीज होगी। ‘चेहरे’ में अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का निर्माण आनंद पंडित मोशन पिक्चर्स और सरस्वती एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया गया है।
अभिनेता अभिषेक बच्चन इन दिनों फिल्म ‘बॉब विश्वास’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ‘बॉब विश्वास’ की पटकथा सुजॉय घोष की फिल्म ‘कहानी’ से जुड़ी हुई है। ‘बॉब बिश्वास’ का निर्माण सुजॉय घोष की बाउंड स्क्रिप्ट प्रोडक्शन के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट करेगी। फिल्म को दीया अन्नपूर्णा घोष निर्देशित करेगी। इसके अलावा अभिषेक बच्चन फिल्म ‘द बिग बुल’ में भी नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्देशक कुक्की गुलाटी हैं। इस फिल्म में उनके साथ इलियाना डिक्रूज, राम कपूर, सुमित वत्स, सोहम शाह, निकिता दत्ता और लेख त्रिपाठी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

Advertisement
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 100 एसी बसों काे हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
Next Article पूर्व सीबीआई निदेशक राकेश अस्थाना और डीएसपी देवेंद्र कुमार को क्लीन चिट

Related Posts

Headlines

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
Headlines

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026
Headlines

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026

Ind/WI टी-20 मैच रांची में, बिना टिकट स्टेडियम के पास फटकने भी नहीं देगी पुलिस

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.