Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 04:35 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » यस बैंक की विफलता वित्तीय संस्थानों के कुप्रबंधन का नतीजा : चिदंबरम
देश

यस बैंक की विफलता वित्तीय संस्थानों के कुप्रबंधन का नतीजा : चिदंबरम

March 7, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने शनिवार को यस बैंक की विफलता के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि उसमें अर्थव्यवस्था का प्रबंधन करने की योग्यता नहीं है। पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि वर्तमान में यस बैंक की जो स्थिति है वह भाजपा सरकार की निगरानी में वित्त संस्थानों के कुप्रबंध का ही परिणाम है।

कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा कि भारत में निजी क्षेत्र से जुड़े पांचवें सबसे बड़े बैंक की खस्ता हालत की जानकारी सरकार और वित्तमंत्री ने जनता और मीडिया से छिपाने की कोशिश की है। हालांकि भाजपा सरकार में हुआ यह वित्तीय कुप्रबंध जनता के सामने आ गया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की वित्तीय संस्थानों को नियंत्रित एवं नियमित रखने की अयोग्यता अब उजागर हो रही है।

Advertisement

कांग्रेस नेता ने कहा कि अर्थव्यवस्था और निजी बैंकों के हालात स्पष्ट कर रहे हैं कि वित्तीय संस्थान का प्रबंधन करना सरकार के बस की बात नहीं है। ऐसे में बड़े पैमाने पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिरकार सरकार वित्तीय संस्थानों के साथ कर क्या रही है?

इस दौरान उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया का यस बैंक की मौजूदा स्थिति से जनता को अवगत कराने के लिए धन्यवाद दिया।

चिदंबरम ने कहा कि अर्थव्यवस्था की असल स्थिति शेयर बाजार जाहिर करता है। शुक्रवार को सेंसेक्स में 884 अंकों की गिरावट आई जिससे स्पष्ट होता है कि अर्थव्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। इतना ही नहीं यस बैंक के शेयर लेने जा रही एसबीआई के खुद के शेयरों की कीमत भी 18 रुपये घटी है, वहीं यस बैंक का शेयर 36.80 रुपये से गिरकर 16.15 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। उन्होंने कहा कि शेयर बाजार का यह हाल वित्तीय संस्थानों के कुप्रबंधन का ही नतीजा है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकोरोना वायरस के कारण भारत-चीन सीमा व्यापार पर अनिश्चितता के बादल
Next Article योग और काढ़ा कोरोना वायरस का रामबाण इलाज : बाबा रामदेव

Related Posts

Headlines

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026
Headlines

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026
Headlines

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाने पर भड़के बाबूलाल, बोले- राहुल गांधी को अच्छे…

September 28, 2026

खिलाड़ियों के लिए खुला सरकारी नौकरी का रास्ता, CRPF से रेलवे तक बंपर भर्ती

September 28, 2026

रांची में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पोती कालिख, भाजपा ने दर्ज कराई FIR

September 28, 2026

सड़क पर रोपा धान, हुक्मरानों को दिखाया आईना

September 28, 2026

शिव की पूजा से रसोई और आयुर्वेद तक… बेल में छिपा सेहत का भी खजाना

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.