Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 27 October, 2026 • 10:23 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » “छुट्टी दीजिये SP सर, DGP-DIG और आप पर केस करना है”, ASI का आवेदन वायरल
Headlines

“छुट्टी दीजिये SP सर, DGP-DIG और आप पर केस करना है”, ASI का आवेदन वायरल

January 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ASI
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Saraikela Kharsawan : झारखंड के एक ASI का लिखा आवेदन सकबो तब हैरान कर गया जब उसने DGP, DIG और SP के खिलाफ कोर्ट केस करने के वास्ते तीन रोज की छुट्टी मांगी। ASI ने आवेदन भी उसी SP को लिखा, जिसके खिलाफ उसे केस करना था। माथा चकराने वाले यह मामला झारखंड के सरायकेला खरसांवा जिले से सामने आया है। मिली जीनकारी के मुताबिक छुट्टी का आवेदन देने वाले ASI का नाम शुभंकर कुमार बताया गया। वह RIT थाना में पोस्टेड है। शुभंकर ने आला अधिकारियों पर शोषण और मनमाने रवैये का इल्जाम लगाया है। ASI का इल्जाम है कि उसने जरूरी काम को लेकर छुट्टी मांगी थी, जिसे अप्रूव नहीं किया गया। इसलिए उसने अब अधिकारियों के खिलाफ कोर्ट केस करने का फैसला लिया है।

ASI शुभंकर कुमार ने अपने आवेदन में कहा है कि साल 2024 में उन्हें CL यानी आकस्मिक अवकाश और CPL यानी क्षतिपूर्ति अवकाश एक भी दिन इस्तेमाल करने को नहीं दिया गया। इसके चलते उनकी छुट्टियां बर्बाद हो गयी। उन्होंने कई बार आला अधिकारियों को चिट्ठी लिखा, लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। अधिकारियों के इस रवैये के कारण वह मानसिक तनाव में जाने लगा। शुभंकर कुमार ने बताया कि यह मामला लंबे समय से चल रहा है। मैंने कई मौकों पर अवकाश मांगा, जैसे बेटे के जन्मदिन, काली पूजा और भतीजी की शादी के लिए, लेकिन मुझे छुट्टी नहीं दी गयी। थानेदार साहब ने बताया कि SP साहब छुट्टी देने से मना कर रहे हैं। मैंने अपनी छुट्टियों का उपयोग नहीं किया, फिर भी मुझे मुआवजा नहीं दिया गया। यह केवल मेरा मुद्दा नहीं है, बल्कि पूरे पुलिस विभाग में कर्मचारियों के साथ ऐसा हो रहा है। शुभंकर ने कहा कि वह कोर्ट में जाने का कदम उठाकर अपने अधिकार की लड़ाई लड़ रहे हैं। मैं सरकार से कुछ नहीं मांग रहा, बल्कि दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई चाहता हूं। इधर, इस मामले पर SDPO समीर कुमार सवैया ने कहा कि मामला उनके संज्ञान में आया है। यह जांच का विषय है और इसकी विस्तृत जांच होगी। इससे पहले ऐसा कोई मामला नहीं आया है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात पांडेय गिरोह के शूटरों की डे’ड बॉडी में 17 गोलियां

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 08 जनवरी 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें
Next Article गांव-देहात छोड़ जंगली हाथी पहुंच गये मुख्यालय, मचाया कोहराम

Related Posts

Headlines

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026
Headlines

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026
Headlines

राजधानी के तमाम स्कूल 2 रोज के लिये बंद, DC का आदेश जारी

October 27, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नशामुक्त बिहार के लिए CM सम्राट की सीधी हुंकार- बर्बाद नहीं होने देंगे युवाओं का कल

October 27, 2026

पटना में मिलावटखोरों पर बड़ा एक्शन : 3.67 लाख का 20 क्विंटल माल दफन, दो का लाइसेंस सस्पेंड

October 27, 2026

कार्तिक महीने में इन 5 दिनों का है खास महत्व, कब करें स्नान और क्या करें दान… जानें

October 27, 2026

हेमंत कैबिनेट में 62 प्रस्ताव पास, पेंशन से इंफ्रास्ट्रक्चर तक CM ने खोला खजाना

October 27, 2026

ये स्किल्स सीख लें तो हर फील्ड में रहेगा आपका दबदबा, बूस्ट होगा करियर

October 27, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.