Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 2 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » समाधान नहीं हुआ, तो होगा आंदोलन : अजय राय
Headlines

समाधान नहीं हुआ, तो होगा आंदोलन : अजय राय

January 16, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
अजय राय
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में विद्युत आपूर्ति क्षेत्र रांची के महाप्रबंधक (तकनीकी) से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने महाप्रबंधक मनमोहन कुमार से मुलाकात कर अवैध बहाली और श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की। इस दौरान संघ ने महाप्रबंधक को एक लिखित ज्ञापन भी सौंपा। इस पर महाप्रबंधक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि गुमला अधीक्षण अभियंता के माध्यम से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।

संघ का आरोप है कि गुमला और सिमडेगा डिवीजन में बिना नई सीट आवंटन के अवैध तरीके से मानव दिवस कर्मियों की बहाली की गई है। इस मामले में संघ ने कई गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि:- बिना नई सीट आवंटन के नए कर्मियों से काम लिया जा रहा है। जबकि पुराने कर्मियों की सैलरी काटकर उन्हें केवल 22 दिन का भुगतान किया जा रहा है।

Advertisement

सिमडेगा के विभागीय पदाधिकारी राम नंदन राम ने अपने रिश्तेदार के नाम से एजेंट कोड आवंटित किया है। इससे सभी मानव दिवस कर्मियों की तनख्वाह काटी जा रही है। साथ ही उन्हें LIC पॉलिसी लेने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

ऐसे कर्मचारी जिनके पास पहले से दक्षता और अनुभव है, उन्हें वर्तमान सीट के अभाव में काम से हटा दिया गया है। उनकी जगह नए कर्मियों को नियुक्त किया गया है।

श्रम विभाग ने न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 में किए गए संशोधन के तहत कर्मचारियों को 30-31 दिन का भुगतान सुनिश्चित किया था। लेकिन उन्हें 22-23 दिन का भुगतान ही किया जा रहा है।

संघ ने महाप्रबंधक से इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि इन मुद्दों का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में अजय राय के साथ अनिकेत कुमार सिंह, प्रवीण टोप्पो, मुकेश साहू, अमित कुमार, आनंद कुमार आदि सदस्य भी मौजूद रहे।

बिजली विभाग को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ ने दिया अल्टीमेटम, अजय राय बोले- समाधान नहीं हुआ, तो होगा आंदोलन#ajayrai #jharkhandnews pic.twitter.com/zIV2WUdR6K

— News Samvad (@newssamvaad) January 16, 2025

इसे भी पढ़ें : रांची से गायब हुयी दोनों बहनों की पूरी कहानी, सुनें SSP की जुबानी

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची से गायब हुयी दोनों बहनों की पूरी कहानी, सुनें SSP की जुबानी
Next Article NEET UG 2025 परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी

Related Posts

Headlines

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026
Headlines

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
Headlines

अथाह पानी से घिरी जिंदगियों को आसमान से मिला सहारा, गोरखपुर से भी आया चॉपर

October 1, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 02 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 2, 2026

वर्दी पर हाथ डालते ही पुलिस ने निकाली हेकड़ी, ‘पुलिस दीदी’ से बदसलूकी करने वाला धराया

October 1, 2026

माता वैष्णो देवी यात्रा में खास इंतजाम: बुजुर्ग-दिव्यांगों के लिए मुफ्त घोड़ा, पालकी और बैटरी कार

October 1, 2026

बिहार में बिजली और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में ₹1.88 लाख करोड़ का होगा निवेश, निवेशकों को मिला न्योता

October 1, 2026

‘बिल्ड एंड बिलीव’ के मंत्र के साथ बिहार आएं निवेशक, सरकार खरीदेगी 25% उत्पाद : सीएम

October 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.