Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 26 October, 2026 • 02:32 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पत्नी से छेड़खानी का नतीजा है मोतीलाल अंगारिया का म’र्डर
Headlines

पत्नी से छेड़खानी का नतीजा है मोतीलाल अंगारिया का म’र्डर

February 15, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मोतीलाल
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Chaibasa (Ashish Verma) : मोतीलाल अंगारिया हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस कांड में पांच संदेही गुनहगारों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार लोगों के नाम विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा बताये गये। वहीं, मुख्य आरोपी सुनील बोदरा अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसे दबोचने के लिये पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार लोगों के पास से एक बाइक जब्त की गयी है। इस बाइक का इस्तेमाल वारदात को अंजाम देने में किया गया था। इस बात का खुलासा आज चाईबासा के आनंदपुर थानेदार प्रिंस कुमार ने किया।

थानेदार ने मीडिया को बताया कि बीते 27 जनवरी को आनंदपुर थाना क्षेत्र के समीज इलाके के जंगल में एक शख्स की लाश मिली थी। पत्थर से वारकर उसकी हत्या की गयी थी। लाश की शिनाख्त मोतीलाल अंगारिया के तौर पर की गयी थी। करीब 25 साल का मोतीलाल अंगारिया चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के सारबील इलाके का रहने वाला था। अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू की गयी थी। तफ्तीश के दरम्यान बीते 14 फरवरी को पुलिस ने एक संदेही शख्स अनिल कोड़ा को उठा लिया। उससे पूछताछ के बाद एक-एक कर विजय रौतिया, सुखलाल चेरवा, मुसुंग चेरवा उर्फ राज चेरवा, डेविया चेरवा और शंकर बोदरा को गिरफ्तार किया गया। सभी के CDR को खंगाला गया तो 26 जनवरी को लंबी बातचीत का खुलासा हुआ। कड़ाई से पूछताछ की गयी तो सभी टूट गये अपना गुनाह कबूल कर लिया। गिरफ्तार संदेही गुनहगारों ने खुलासा किया कि बीते 26 जनवरी की रात मोतीलाल अंगारिया सुनील बोदरा के घर घुस गया था। सुनील बोदरा का घर गोईलकेरा थाना क्षेत्र के कुनैना गांव में है। इल्जाम है कि वहां मोतीलाल ने सुनील बोदरा की पत्नी के साथ गलत हरकत की। प्रतिरोध करने पर हो-हुज्जत भी हुआ। इसके बाद सुनील ने फोन कर अपने कुछ दोस्तों को बुलाया और मोतीलाल के साथ मारधाड़ की। मोतीलाल का मुंह और हाथ बांधकर उसे बाइक में बिठाया और साथ ले गये। इस काम को अंजाम देने में तीन बाइक का इस्तेमाल किया गया। मोतीलाल को समीज के जंगल में ले जाया गया और पत्थर से सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी वहां से फरार हो गये। कांड में शामिल पांच लोग धरा गया, वहीं मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

इसे भी पढ़ें : कुख्यात गणेश सिंह गिरोह का शूटर धराया, टपकाने वाला था एक हस्ती को

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleकुख्यात गणेश सिंह गिरोह का शूटर धराया, टपकाने वाला था एक हस्ती को
Next Article झारखंड में इस रोज होगी बारिश, फिर बढ़ेगी ठंड

Related Posts

Headlines

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026
झारखंड

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026
Headlines

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना में पुलिस ड्राइवर अभ्यर्थियों का हल्लाबोल, थाली-डफली पीट कर रहे प्रोटेस्ट

October 26, 2026

पीएम के दिवंगत पिता पर अमर्यादित टिप्पणी कांग्रेस की विकृत मानसिकता : डॉ प्रदीप वर्मा

October 26, 2026

पातम-डाटम फॉल में डूबे नहाने उतरे दो दोस्त, 18 घंटे बाद भी सुराग नहीं

October 26, 2026

9 महीने पहले की थी लव मैरिज, अब पेट्रोल डाल पत्नी को जिंदा जला डाला

October 26, 2026

राशिफल @ 26 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 26, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.