Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 28 April, 2026 • 09:43 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » DC के घर से कैश और लाखों के जेवर की चोरी, संदेही कस्टडी में
Headlines

DC के घर से कैश और लाखों के जेवर की चोरी, संदेही कस्टडी में

February 22, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
DC
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Bokaro (Parmeshwar Mandal) : बोकारो DC विजया जाधव के आवास में चोरी हो गयी है। चोरी की वारदात को बीते 18 फरवरी को अंजाम दिया गया। उस रोज DC विजया जाधव किसी काम से बाहर गयी हुई थीं। चोरी मामले का खुलासा तब हुआ, जब DC वापस अपने आवास पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार उनके आवास से करीब 95 हजार कैश, लाखों के ज्वेलरी, कीमती कपड़े और मेकअप का सामान गायब हो गये। ज्वेलरी में हीरा जड़ित सोने की अंगुठी, गले का हार और कान का हीरे का सेट शामिल है। मामले में DC ऑफिस में तैनात होमगार्ड सोनी कुमारी के आवेदन पर सिटी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दर्ज FIR में सोनि कुमारी ने बताया कि DC आवास में उसके अलावा मंजु कुमारी और गोपा कुमारी तैनात हैं। इन तीनों के अलावा साफ-सफाई के लिये संविदा पर दो महिलाओं को रखा गया है। इन पांच महिलाओं को छोड़ अन्य किसी को भी DC विजया जाधव के निजी कमरे में जाने की इजाजत नहीं है। सभी महिला कर्मियों से पूछताछ में पता चला कि 18 फरवरी को DC के बाहर जाने के बाद सफाई करने वाली एक महिला कर्मचारी उनके कमरे में काम कर रही थी। वहीं, तय समय से पहले करीब साढ़े 12 बजे ही बेटी की तबीयत खराब होने का बहाना बना वह वहां से निकल गयी थी। यह महिला चास थाना क्षेत्र के शिवपुरी कॉलोनी की रहनेवाली है।

Advertisement Advertisement

DC आवास में चोरी की फैली खबर के बाद पुलिस महकमा में हड़कम्प मच गया। सोनी कुमारी के आवेदन के बाद SP मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर SIT गठित की गयी। गठित SIT ने संदेही गुनहगार महिला को उठा लिया। कड़ाई से पूछताछ में वह टूट गयी और अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये बयान में उसने बताया कि DC के घर से चुराये गये ज्वेलरी को उसने जोधाडीह मोड़ स्थित महतो बांध के तालाब में फेंक दिया है। महिला से मिले इनपुट के बात गोताखोरों को तलाब में ज्वेलरी खोजने के वास्ते लगा दिया गया, पर कुछ मिला नहीं। खबर लिखे जाने तक चोरी किये गये सामान पुलिस के हाथ नहीं लग पाये थे। वहीं, संदेही गुनहगार महिला से पूछताछ जारी थी।

इसे भी पढ़ें : सूनी गोद करा गया बड़ा गुनाह, SSP बता गये सारी कहानी… देखें वीडियो

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअर्जेंटीना और पेरू के वर्ल्ड कप में शूटर मनु भाकर दिखाएंगी अपना जलवा
Next Article रहस्यमई ढंग से गायब उपेंद्र इस हाल में मिला, लोगों ने किया सड़क जाम

Related Posts

झारखंड

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026
Headlines

रांची में बनेंगे दो नये फ्लाइओवर, जानिये हेमंत कबिनेट के 15 अहम फैसले

April 28, 2026
Headlines

वित्त मंत्री की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम

April 28, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

‘20 दिन का स्टॉक’ वाली चर्चा से मचा बवाल, पंपों पर उमड़ी भीड़

April 28, 2026

बैंक में कंकाल लेकर पहुंचा शख्स, बोला- साहेब यह रहा सबूत

April 28, 2026

मरीजों के भरोसे की नई टीम तैयार, मशहूर डॉ राजेश संभालेंगे कमान

April 28, 2026

अब गैस सिलेंडर बुकिंग पहले जैसी नहीं, 1 मई से नया सिस्टम

April 28, 2026

10 साल से नहीं हुई संतान, तो बेवा पड़ोसन को दे दी खौफनाक मौ’त

April 28, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.