Lohardaga : लोहरदगा जिला के कुड़ू के पतराटोली स्थित परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने जा रही इंटर की छात्रा रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। शुक्रवार देर शाम तक जब लड़की परीक्षा देकर अपने घर नहीं लौटी और उसका फोन स्विच ऑफ मिला तो घरवालों ने शाम से खोजबीन शुरू की। पता चला कि लड़की इंटर का परीक्षा देने शुक्रवार को परीक्षा केंद्र पहुंची ही नहीं थी। इसके बाद परिजनों ने कुड़ू थाना को लिखित आवेदन देकर लड़की को खोजने का आग्रह किया। घरवालों ने पुलिस को बताया कि बीते शुक्रवार को दिन के 10 बजे ऑटो में बिठाकर एग्जाम देने भेजा था, उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चल रहा।

इसी बीच लगभग दस बजे रात में लड़की का मोबाइल फोन ऑन होने का मैसेज आया। घरवालों ने फोन किया तो सामने से आवाज आई लड़की बोहोशी की हालत में रांची रिंग रोड में मिली है। सामने वाले ने खुद को रांची रिंग रोड में तैनात PCR वैन की पुलिस अधिकारी बताया। इसके बाद लड़की के घरवाले उसे लेने के वास्ते रांची के लिए निकल पड़े। पुलिस उसे अस्पताल ले गयी है। परिजन रांची पहुंचे लेकिन बेहोश होने के कारण कुछ पता नहीं चला। पुलिस चांदनी के नार्मल होने का इंतजार कर रही है।
इसे भी पढ़ें : DC के घर से कैश और लाखों के जेवर की चोरी, संदेही कस्टडी में
इसे भी पढ़ें : अर्जेंटीना और पेरू के वर्ल्ड कप में शूटर मनु भाकर दिखाएंगी अपना जलवा
इसे भी पढ़ें : खेत में घुस लगा रहे थे चीरा, पुलिस ने तीन को दबोचा
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले USA के स्टीव, आदिवासी युवाओं के लिए करना चाहते ये काम
इसे भी पढ़ें : सूनी गोद करा गया बड़ा गुनाह, SSP बता गये सारी कहानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : छत्तीसगढ़ के IED ब्लास्ट में शहीद पलामू के जांबाज को दी गयी अंतिम विदाई
इसे भी पढ़ें : ऊर्जा निगम में हो रहा ‘खेला’, जांच करायें CM : अजय राय
इसे भी पढ़ें : कितनी Property की मालकिन है दिल्ली की नयी CM रेखा गुप्ता… जानें यहां
इसे भी पढ़ें : देश के पहले सिविलियन, जिन्होंने फाइटर जेट का लाइसेंस हासिल किया
इसे भी पढ़ें : जेवियर स्कूल के बच्चे को दी खतरनाक मौ’त, कमजोर दिल वाले न पढ़ें यह खबर