Ranchi : हेमंत सोरेन कैबिनेट के सभी मंत्रियों के वास्ते आशियाना बनकर तैयार हो चुका है। वहीं, सभी को उनका नया-नवेला भव्य बंगला अलॉट कर दिया गया है। झामुमो कोटे के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बंगला नंबर वन अलॉट किया गया है। दो नंबर बंगले में कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहेंगी। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर को बंगला नंबर 3 आवंटित किया गया है। बंगला नंबर 4 में मंत्री इरफान अंसारी, बंगला नंबर 5 में मंत्री योगेंद्र प्रसाद, 6 नंबर के बंगले में मंत्री हफीजुल हसन रहेंगे। बंगला नंबर 7 को मंत्री चमरा लिंडा के नाम आवंटित किया गया है। बंगला नंबर 8 मंत्री दीपक बिरुआ, बंगला नंबर 9 मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और बंगला नंबर 10 मिनिस्टर रामदास सोरेन के नाम अलॉट किया गया। वहीं, राजद कोटे के मंत्री संजय प्रसाद यादव को बंगला नंबर 11 आवंटित किया गया है।

यहां याद दिला दें कि मंत्रियों के लिए ये बंगले रांची के स्मार्ट सिटी में बनाये गये हैं। 11 बंगलों को तैयार करने में करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। यहां बने एक बंगले का क्षेत्रफल 16 हजार 321 स्कायर फीट है। इसमें करीब 8000 स्कायर फीट में भवन बना हुआ है। हर बंगले को दो हिस्सों में बनाया गया है। बंगला बनाने वाली कंपनी जुडको ने बंगलों में तमाम अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ सुरक्षा का विशेष ख्याल रखा है। बच्चों के खेलने के लिए जगह दी गयीहै। साथ ही बैडमिंटन कोर्ट भी बने बनाये गये हैं।
इसे भी पढ़ें : रांची के 33 रूफ टॉप बार और रेस्टोरेंट को बंद करने का आदेश, देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा से गायब लड़की रांची के इस इलाके में बेसुध मिली
इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन साहू को झारखंड ला सकती है पुलिस, कब और क्यों… जानें
इसे भी पढ़ें : अचानक पिठोरिया थाना पहुंचे SSP, थानेदार को किया सस्पेंड… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : कुख्यात अमन साहू के खास आकाश की माशूका को मिली बेल, किस मामले में… जानें
इसे भी पढ़ें : रहस्यमई ढंग से गायब उपेंद्र इस हाल में मिला, लोगों ने किया सड़क जाम
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत से मिले USA के स्टीव, आदिवासी युवाओं के लिए करना चाहते ये काम