Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 08:20 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार विस का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में क्या बोले गवर्नर… देखें LIVE
Headlines

बिहार विस का बजट सत्र शुरू, अभिभाषण में क्या बोले गवर्नर… देखें LIVE

February 28, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Patna : बिहार विधानसभा का बजट सत्र आज यानी शुक्रवार से शुरू हो गया। आगामी चुनाव होने से पहले यह 17वें विधानसभा का अंतिम बजट सत्र है। नीतीश सरकार इस बजट को आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए पेश कर रही है। वहीं विपक्ष कानून व्यवस्था, BPSC, नौकरी-रोजगार समेत कई अन्य मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है। पहले दिन गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे हैं। उनके अभिभाषण के बाद उपमुख्यमंत्री व वित्तमंत्री सम्राट चौधरी आर्थिक सर्वेक्षण पेश करेंगे। इधर, नीतीश मंत्रिमंडल में शामिल होने के बाद सात नवनियुक्त मंत्री सदन में पहली बार सदन मौजूद हैं। महागठबंधन के विधायकों ने सत्र शुरू होने से पहले विधानसभा परिसर में हाथ में हथकड़ी लगाकर प्रदर्शन किया। विपक्ष के विधायक ने कहा कि भारतीय का अमेरिका में अपमान हुआ है। अमेरिका ने भारतीयों के साथ अन्याय किया है। इस पर मोदी सरकार ने चुप्पी साध ली है।

विपक्ष के हंगामे के बीच गवर्नर आरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण शुरू हो गया। गवर्नर का दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित कर रहे हैं। गवर्नर बिहार सरकार की उपलब्धित गिना ही रहे हैं कि विपक्ष (भाकपा माले) के विधायकों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस पर राज्यपाल ने उनसे आग्रह किया कि संबोधन खत्म होने के बाद आप सदन में आपलोग सदन में अपनी बात रखिएगा। फिर भी विपक्ष ने बात नहीं मानी तो राज्यपाल ने मर्यादा में रहने की नसीहत दी।

विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है

गवर्नर ने कहा कि विधानसभा लोकतंत्र का पवित्र मंदिर है, जहां जनहित से जुड़े विषयों पर गहन विचार-विमर्श होता है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि सदन की मर्यादा और गरिमा को बनाये रखें। स्वस्थ बहस और तर्क-वितर्क लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभिन्न हिस्सा है, लेकिन यह आवश्यक है कि चर्चा मर्यादित और परिणामपरक हो। मैं सभी सदस्यों से अपील करता हूँ कि वे अपने बहुमूल्य सुझाव और विचार सदन में रखें ताकि जनहित में ठोस निर्णय लिए जा सके। साथ ही मैं सभी माननीय सदस्यों से अनुरोध करता हूं कि वे सदन में अनुशासन और शिष्टाचार बनाए रखें। किसी भी मुद्दे पर असहमति को तर्कसंगत और मर्यादित भाषा में प्रस्तुत किया जाए, जिससे सदन की गरिमा बनी रहे।

राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में हुआ है काफी विकास

गवर्नर ने कहा कि नई सरकार बनने के बाद से ही राज्य में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में काफी विकास हुआ है। राज्य में बड़ी संख्या में सड़कों और पुल-पुलियों का निर्माण कराया गया है। राजधानी तक सुदूर इलाकों से पहुंचने का लक्ष्य पांच घंटा कर लिया गया है। सरकार ने बिहार में महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोड़ दिया है। पंचायती राज, नगर निकायों में 50 प्रतिशत और सभी सरकारी नौकरी में आरक्षण दिया जा रहा है। पहले बिहार में स्वयं सहायता समूहों की संख्या काफी कम दी थी। अब समूहों की संख्या की 10 लाख 63 हजार हो गई है। इसमें जीविका दीदियों की संख्या एक लाख 41 हजार से अधिक है। बिहार सरकार ने शुरू से ही वंचित वर्गों के लिए काम किया। इन्हें मुख्य धारा में जोड़ने के लिए कई योजना चला रही है।

गवर्नर ने कहा कि मुस्लिम समुदाय के मदरसों को सरकारी सहायता दी जा रही है। इसमें पढ़ाने वाले शिक्षकों को सरकारी शिक्षक के अनुरूप वेतन दिया जा रहा है। राज्य में धान, गेहूं और मक्का का उत्पादन दोगुना हो गया है। मछली उत्पादन में बिहार आत्मनिर्भर हो गया है। राज्यपाल ने कहा कि सात निश्चय योजना के बारे में भी बात की।

इसे भी पढ़ें : नीतीश कैबिनेट के नये मंत्रियों को मिला विभाग, पुराने में भी उलटफेर… देखें लिस्ट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहनी सिंह ने बादशाह और रफ्तार पर तंज कसा, सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग शुरू
Next Article PMCH के जूनियर डॉक्टर्स गये Strike पर, OPD सेवाएं ठप… जानें क्यों

Related Posts

Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Headlines

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026

Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

November 1, 2026

बिहार के दूध, तरकारी और मछली को देश-दुनिया तक ले जाएंगे, बिचौलियों का खेल खत्म : सीएम

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.