Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 1 November, 2026 • 10:12 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तालाब में नहाने गयी चार लड़कियां, फिर जो हुआ… सभी को रुला गया
Headlines

तालाब में नहाने गयी चार लड़कियां, फिर जो हुआ… सभी को रुला गया

April 11, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
तालाब
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा के हरैया गांव के नदियारा टोला में आज मातम छा गया। यहां तालाब में डूबने से चार लड़कियों की मौत हो गयी। सभी तालाब में नहाने के वास्ते गयी थी। मृतकों की शिनाख्त हरैया गांव के रहने वाले चंदन सिंह की 10 साल की बेटी लाडो सिंह, जितेंद्र सिंह की 22 साल की बेटी अंकिता सिंह, पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के पगार निवासी विशिष्ट सिंह की 18 साल की बेटी रोमा सिंह और लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के पूर्णाडीह निवासी अभिषेक सिंह की 15 वर्षीय बेटी मीठी सिंह के तौर पर की गयी।

मिली जानकारी के अनुसार मीठी और रोमा पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने रिश्तेदार के घर गढ़वा आयी थीं। शुक्रवार को लाडो, अंकिता, मीठी, रोमा और मीठी का भाई मिलकर पास के तालाब में नहाने के लिए गये थे। नहाने के दरम्यान ही लड़कियां गहरे पानी में एक-एक कर डूबने लगीं। मीठी का भाई किसी तरह बाहर निकला और घर पहुंचा। घरवालों को सारी बात बतायी। मिली सूचना पर परिजन और आसपास के लोग तालाब के पास पहुंचे। किसी तरह चारों लड़कियों को तालाब से बाहर निकाला गया। सभी लड़कियां बेसुध थी। जल्दबाजी में सभी को गढ़वा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें बचाया नहीं जा सका।

इधर, इस दुखद घटना की फैली खबर के बाद गढ़वा विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी, पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, गढ़वा एसडीएम संजय कुमार और थानदार बृज कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने मीडिया को बताया कि जैसे ही सूचना मिली, सभी को अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया। यह दुखद घटना गांव में हर किसी को रुला गया।

इसे भी पढ़ें : “मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला

इसे भी पढ़ें : फिर उठी JPSC मेंस रिजल्ट जारी करने की मांग, अभ्यर्थियों ने घेरा दफ्तर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article“मैंने गांगू मुंडा को जा’न से मार दिया है, मुझे गिरफ्तार कर लीजिये साहब”… जानें मामला
Next Article लैंड रिकॉर्ड से छेड़छाड़ करने वाले बख्शे नहीं जायेंगे, रेस हुए DGP

Related Posts

Headlines

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026
Headlines

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026
Headlines

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न फीस का डर, न कमरे का किराया… ‘सम्राट विजन’ से यूं गढ़े जा रहे कल के अफसर

November 1, 2026

पटना जू के पास खुला पहला तरकारी आउटलेट, CM बोले- दोगुनी होगी किसानों की आमदनी

November 1, 2026

टोल प्लाजा पर फिल्मी अंदाज में घेरी गई XUV, महिलाओं के शरीर से निकले 62 लाख कैश

November 1, 2026

बीवी का गला घोंटकर सड़क किनारे फेंक दी लाश, फिर…

November 1, 2026

Gen Z और Gen Alpha के कंधे पर अब लोकतंत्र का दारोमदार… युवा संसद में बोले सीएम सम्राट

November 1, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.