Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 04:22 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर बोले बाबूलाल- खू’न-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री
Headlines

मंत्री हफीजुल हसन के बयान पर बोले बाबूलाल- खू’न-खराबे की भाषा बोल रहे मंत्री

April 19, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Giridih : प्रदेश सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के शरीया और संविधान पर दिये बयान से झारखंड में बवाल मचा है। नेता प्रतिपक्ष और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस बयान पर जोरदार हमला बोला है। शनिवार को बाबूलाल के नेतृत्व में गिरिडीह में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर हफीजुल हसन के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने मंत्री हफीजुल हसन को बर्खास्त करने की मांग भी की।
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि संविधान से ऊपर शरिया को मानने वाले मंत्री के दिल की बात जुबान पर आ गई। मंत्री यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तो खून खराबे की बात भी कर डाली है। मंत्री का ही बयान है जो मीडिया में जोर शोर से वायरल हो रहा जिसमें उन्होंने कहा है कि मुसलमान कब्र में नहीं है, सब्र में है। सड़क पर उतर गया तो खून खराबा होगा। मरांडी ने कहा कि ये उनकी भाषा है जिनकी पार्टी और गठबंधन के नेता संविधान बचाने की बात करते हैं।

उन्होंने कहा कि मंत्री के संविधान विरोधी बयान के बाद कांग्रेस और झामुमो की चुप्पी यह बता रही कि इसमें उनकी सहमति है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति में यह गठबंधन अंधा हो चुका है। आज राज्य सरकार की तुष्टीकरण नीति का ही परिणाम है कि पर्व त्यौहार रामनवमी, शिवरात्रि, दशहरा, सरस्वती पूजा, सरहुल में पत्थरबाजी, दंगा, फसाद जैसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं।

Advertisement

उन्होंने कहा कि संविधान बचाने की बात करने वाली कांग्रेस-झामुमो ने बार-बार संविधान की मर्यादाओं को तार-तार किया है। ऐसे तुष्टीकरण की राजनीति करने वालों को बड़ा सबक सिखाने की जरूरत है ताकि भविष्य में ये ऐसी भाषा नहीं बोल सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे मंत्री को अविलंब बर्खास्त किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें : बाबूलाल ने फिर बोला हेमंत सरकार पर ह’मला, क्या किया पोस्ट… देखें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपति को फां’सी और सास को उम्र कैद की सजा… जानें क्यों
Next Article दुकान लूट कर खाने-पीने में उड़ा दिया सारा माल, क्या बता गए SSP… देखें

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 24 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 24, 2026

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.