अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : रांची के गोंदा थाना पुलिस ने कांके रोड स्थित फेस पेटल नाम के दुकान में दिनदहाड़े हुई लूट का खुलासा करते हुए दोनों अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले मेहुल कुमार और अमनजय सिंह शामिल है। इनके पास से एक देशी पिस्टल और एक आई 10 कार बरामद की गयी।
डीआईजी सह एसएसपी चंदन सिन्हा ने यह जानकारी मीडिया के साथ साझा की है। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के दौरान यह पता चला कि अपराधियों ने घटना को अंजाम देने के लिए सिल्वर रंग की आई 10 कार का इस्तेमाल किया था।
जिसे अपराधियों ने दिग्भ्रमित करने के उद्देश्य से घटनास्थल यानी दुकान से करीब 300-350 मीटर की दूरी पर खड़ा किया था और घटना करने के बाद उसी कार से फरार हो गये। लूटी गयी रकम के बारे में बताया कि उनलोगों ने दुकान से 11500 रुपया लूटा था जिसे दोनों ने आधा-आधा आपस में बांटकर खाने पीने में खत्म कर दिया। उल्लेखनीय है कि 15 अप्रैल को फेस पेटल नाम के दुकान में दिनदहाड़े पिस्टल का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
इसे भी पढ़ें : खत्म होने वाला है 21 कंपनियों का लॉक इन पीरियड, स्टॉक मार्केट में बढ़ेगी हलचल
इसे भी पढ़ें : मास्टर्स गेम्स 20 अप्रैल से धर्मशाला में, करीब 4500 खिलाड़ी करेंगे शिरकत
इसे भी पढ़ें : बिना लिखित परिक्षा के पा सकते हैं 65 हजार की नौकरी, कहां है वैकेंसी… जानें
इसे भी पढ़ें : स्कूल जा रहे मासूम भाइयों पर कुत्ते ने किया हमला, एक की गयी जान
इसे भी पढ़ें : मंत्री हफीजुल हसन बोले- संविधान के प्रति मेरी अटूट निष्ठा, यह मेरे लिए सर्वोपरि
इसे भी पढ़ें : शबीना शेख के धराते ही मिला 22 करोड़ का कोकीन, दो विदेशी सहित तीन अरेस्ट
इसे भी पढ़ें : झामुमो अधिवेशन में बोले CM हेमंत सोरेन- झारखंड न कभी डरा, न कभी झुका
इसे भी पढ़ें : ‘मु’र्दों का इलाज’ कर माल कमाने में झारखंड के तीन नामी अस्पताल



