Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 07:51 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल
Headlines

झारखंड की नींव खोद रहे बालू माफिया, ये अबुआ नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल

April 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
झारखंड
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में अवैध बालू खनन को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सिल्ली के राढु नदी पर बने एक पुल का हवाला देते हुए कहा कि यह पुल अब कभी भी गिर सकता है, क्योंकि वह बालू माफियाओं के निशाने पर है। उन्होंने आरोप लगाते हुए लिखा कि हेमंत सोरेन के पोषित बालू तस्कर सिर्फ पुल की बुनियाद नहीं खोद रहे, बल्कि विकास की संभावनाएं, युवाओं का भविष्य और सरकार की नींव खोद रहे हैं। भष्टाचार और अवैध खनन की भेंट चढ़ चुका सिल्ली में राढु नदी पर बना पुल कभी भी भरभरा कर ध्वस्त हो सकता है। जर्जर पुल झारखंड की अंदर से कमजोर होती व्यवस्था का प्रतीक है। मरांडी ने लिखा कि मैंने पूर्व में भी सिल्ली में धड़ल्ले से चल रहे अवैध बालू कारोबार को सरकार के संज्ञान में लाया था लेकिन अब ऐसा प्रतीत होता है कि इनका एकमात्र लक्ष्य झारखंड के नदियों, पहाड़ों को चीरकर अपनी तिजोरी भरना ही है।

हेमंत सोरेन के पोषित बालू तस्कर सिर्फ पुल की बुनियाद नहीं खोद रहे, बल्कि खोद रहे हैं विकास की संभावनाएं, युवाओं का भविष्य और सरकार की नींव…

भ्रष्टाचार और अवैध खनन की भेंट चढ़ चुका सिल्ली में राढु नदी पर बना पुल कभी भी भरभरा कर ध्वस्त हो सकता है। मैंने पूर्व में भी सिल्ली में…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 22, 2025

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि खनन विभाग सिर्फ कागजों पर टास्क फोर्स बनाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहा है जबकि जमीनी स्तर पर सिल्ली से रांची के बीच पड़ने वाले सभी थानों की पुलिस पूरी ईमानदारी से बालू ढोने वाले वाहनों से वसूली कर राशि सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा रही है। उन्होंने प्रशासन को चेताते हुए कहा कि यदि अब भी चुप्पी साधी गयी, तो यह इस लूट में भागीदार बनने जैसा होगा। उन्होंने कहा कि झामुमो-कांग्रेस के सामने नतमस्तक होने से बेहतर है कि अधिकारी अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और झारखंड को लूटने से बचाएं।

ये अबुआ सरकार नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार : बाबूलाल

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पर एक अन्य पोस्ट में आरोप लगाते हुए लिखा है कि ये अबुआ सरकार नहीं, ‘ठगुआ’ सरकार है। उन्होंने कहा कि पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से करोड़ों रुपये के अवैध निकासी के आरोपित कैशियर सह अपर डिविजनल क्लर्क ने स्वीकार किया है कि कमीशन की राशि विभाग के तत्कालीन मंत्री, तत्कालीन सचिव और अभियंताओं में बंटी थी। तत्कालीन सचिव ने पैसे ठिकाने लगाने के लिए ‘गिरिडीह’ जैसे कोडवर्ड का ईस्तेमाल किया है। पूरी संभावना है कि पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर के माध्यम से कमीशन की राशि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंची है। प्रश्न यह है कि झामुमो कांग्रेस आखिर किस हद्द तक हमारे झारखंड को लूटते रहेंगे? कब तक जनादेश को अपमानित करते रहेंगे? जब पूरी सरकार और उसके मातहत अधिकारियों का ध्यान सिर्फ लूट खसोट में ही लगा रहेगा, तो युवाओं के लिए रोजगार के अवसर कैसे पैदा होंगे? निवेश के द्वार कहां से खुलेंगे? हेमंत सोरेन ने झारखंड की साख को जो धक्का पहुंचाया है, वो अकल्पनीय है।

हेमंत सोरेन के पोषित बालू तस्कर सिर्फ पुल की बुनियाद नहीं खोद रहे, बल्कि खोद रहे हैं विकास की संभावनाएं, युवाओं का भविष्य और सरकार की नींव…

भ्रष्टाचार और अवैध खनन की भेंट चढ़ चुका सिल्ली में राढु नदी पर बना पुल कभी भी भरभरा कर ध्वस्त हो सकता है। मैंने पूर्व में भी सिल्ली में…

— Babulal Marandi (@yourBabulal) April 22, 2025

इसे भी पढ़ें : बोकारो में कई सरकारी दफ्तरों में दस्तावेज खंगाल रही ED

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleसोना एक लाख पार, 10 ग्राम के लिए कितना लगेगा माल… जानें
Next Article रूह अफजा पर बाबा रामदेव की टिप्पणी अक्षम्य : हाई कोर्ट

Related Posts

Headlines

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026
झारखंड

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026
झारखंड

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

JE भर्ती पेपर लीक में बड़ा खुलासा- जिस पर था परीक्षा कराने का दारोमदार, वही IITian निकला ‘मास्टरमाइंड’

November 4, 2026

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.