Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 06:42 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » कांग्रेस पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों को सप्लाई कर रही ऑक्सीजन : भाजपा
Headlines

कांग्रेस पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों को सप्लाई कर रही ऑक्सीजन : भाजपा

May 3, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कांग्रेस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

New Delhi : भाजपा ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के बीते शुक्रवार के बयान पर आपत्ति जताते हुए कठोर टिप्पणी की है। भाजपा ने आज यानी शनिवार को कहा कि कांग्रेस हर समय और हर मौके पर पड़ोसी पाकिस्तान के आतंकवादियों और वहां की सेना को ऑक्सीजन सप्लाई करती है। भाजपा सांसद संबित पात्रा ने यहां पार्टी मुख्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भले ही आतंकी हमलों को कांग्रेस गंभीरता से न लेती हो, भले ही देश की जनता की भावनाओं को कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी न समझते हों। मगर उन्हें यह अधिकार नहीं है कि देश की सेना के मनोबल को बार-बार गिराएं। देश की संवेदनाओं के साथ खिलवाड़ करें। उन्होंने कहा कि पहलगाम में पाकिस्तान प्रायोजित आतंकी हमले से पूरे देश में गम का माहौल है।

उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग में कुछ प्रस्ताव पारित हुए। इसके फौरन बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसे महत्वपूर्ण राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने संबोधित किया। चन्नी ने इस दौरान 2019 के पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान के खिलाफ की गई भारत की सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल उठाए। पात्रा ने कहा कि चन्नी ने अपने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक हुई ही नहीं। भाजपा नेता ने कहा कि भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक से पाकिस्तान में खलबली मच गई थी। पाकिस्तान के तमाम मंत्रियों ने इसे स्वीकार भी किया है। पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के मंत्री और सेना के अधिकारी अभी भी कह रहे हैं कि फिर से सर्जिकल स्ट्राइक न हो जाए।

संबित पात्रा ने कांग्रेस से सवाल किया कि क्या ऐसे बयान भारत की सेना और वायुसेना के मनोबल को नहीं गिराते? उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई भी ऐसा अवसर नहीं छोड़ती, जिसमें पाकिस्तान की सेना, सरकार और आतंकवादियों को ऑक्सीजन सप्लाई न होती हो। बाहर से वे स्वयं को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) के रूप में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन अंदर से वे पाकिस्तान कार्य समिति (पीडब्ल्यूसी) की तरह काम करते हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की संसद में पीटीआई सीनेटर सैफुल्लाह अब्रो ने कहा कि पूरा भारतीय विपक्ष पहलगाम हमले की निंदा कर रहा है, चाहे वह दिल्ली की आम आदमी पार्टी हो या उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी। कोई भी मोदी का समर्थन नहीं कर रहा है, हर कोई उनका विरोध कर रहा है। वे कह रहे हैं कि मोदी हमेशा से मुसलमानों के खिलाफ रहे हैं और अब उन्हें कोई छुपने नहीं देगा। पाकिस्तान की संसद में अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल की तारीफ हो रही है। तो राहुल गांधी ने सोचा कि पीछे क्यों रहें? इसलिए उन्होंने चरणजीत सिंह चन्नी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करने के लिए मजबूर किया। चन्नी (कांग्रेस) की अब पाकिस्तान में तारीफ हो रही है।

बता दें कि चन्नी ने कल यानी शुक्रवार को कहा था,” आपके देश पर कोई बम गिरा जाए और आपको पता न चले, कहीं कुछ नहीं हुआ था, कोई सर्जिकल स्ट्राइक नहीं हुई थी, किसी को पता नहीं चली, कुछ नहीं दिखा और मैंने तो हमेशा इसका सबूत मांगा है।”

इसे भी पढ़ें : Scientist बनने का बेहतरीन मौका दे रहा ISRO… जानें डिटेल्स

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleचाईबासा में नक्सल डम्प तहस-नहस, IED-डेटोनेटर बरामद
Next Article रात के अंधेरे में फूंक डाला पोकलेन, बाइक से आये थे अपराधी

Related Posts

Headlines

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रही चार्जशीट

November 9, 2026
Headlines

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026
Headlines

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

आदेश की नाफरमानी पर नप गये ब्रह्मपुर RDO, अब तैयार हो रही चार्जशीट

November 9, 2026

बहन की शादी से पहले उठी भाई की अर्थी, दिवाली की रात बुझ गए तीन घरों के चिराग

November 9, 2026

नवंबर में 8,930 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास से इंजीनियर तक को मौका

November 9, 2026

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.