अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Palamu : क्रशर प्लांट में खड़ी एक पोकलेन को रात के अंधेरे में फूंक डाला गया। एक बाइक पर सवार तन अपराधियों ने इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया और फायरिंग करते भाग निकले। इस घटना को बीती रात करीब साढ़े दस अंजाम दिया गया। क्रशर प्लांट पलामू के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के दमदमी सोहेया पहाड़ के पास है। पोकलेन की कीमत करीब 80 लाख बताई जा रही है। क्रशर प्लांट के मालिकों ने रात में ही हुसैनाबाद थाना पुलिस की मदद से दमकल की गाड़ी बुलाकर आग पर काबू पाया।
घटना के संबंध में प्लांट के मुंशी ने बताया कि रात में अंधेरे की वजह पूरा समझ में नहीं आया। मगर इतना दिखा कि एक पल्सर बाइक पर सवार दो तीन लोग आए। उन्होंने पोकलेन पर तेल डाल कर आग लगा दी। प्लांट में मौजूद गार्ड ने जब शोर मचाया तो अपराधी फायरिंग करते हुए बाइक भाग गए।
उन्होंने बताया कि पांच-छह दिन पहले भी पल्सर बाइक पर दो लोग आए थे। वह पोकलेन की चाभी लेकर चले गए थे। उन्होंने धमकी दी थी कि क्रशर नहीं चलेगा। इस घटना के पीछे रंगदारी या कुछ और मामला है, यह जांच से ही स्पष्ट होगा। घटना के बाद शनिवार सुबह हुसैनाबाद थाना पुलिस ने मुंशी और गार्ड का बयान लिया और छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : कांग्रेस पाकिस्तान की सेना और आतंकवादियों को सप्लाई कर रही ऑक्सीजन : भाजपा
इसे भी पढ़ें : चाईबासा में नक्सल डम्प तहस-नहस, IED-डेटोनेटर बरामद
इसे भी पढ़ें : झारखंड में खुलेगा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी, CS ने दिया प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश
इसे भी पढ़ें : जिसके-तिसके गले से झपट लेते थे चेन, दो ज्वेलर्स सहित चार धराये, SSP क्या बोले… देखें
इसे भी पढ़ें : “पाकिस्तान में घुसकर एक ही ऐसा मा’रेंगे जो एक लाख के बराबर होगा”… लॉरेंस बिश्नोई के नाम का पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : भूख-प्यास से तड़पती महिला नक्सली भोरे-भोर पहुंची SP के घर, फिर…

