Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 06:37 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर फिर घुस गयी दुकान में…
Headlines

खड़ी कार में दूसरी कार ने मारी टक्कर फिर घुस गयी दुकान में…

May 8, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Jamshedpur : एक तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर सड़क किनारे खड़ी कार से टकरा गई, जिससे एक दुकान और चाय गुमटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार का ड्राइवर और उसका साथी बेतरह जख्मी हो गए। घटना बीती देर रात करीब तीन बजे जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में घटी।मिली जानकारी के अनुसार जवाहर नगर रोड नंबर 10 में पारडीह की ओर से मानगो चौक जा रही तेज रफ्तार कार का बैलेंस अचानक बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़ी एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खड़ी कार सड़क किनारे एक दुकान में जा घुसी, जिससे दुकान और कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुकान मुमताज अहमद की है और वह यहां सब्जी बेच कर अपने परिवार का पेट पालते हैं।

हादसे में टक्कर मारने वाली कार का ड्राइवर अनस और उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि गाड़ी का एयरबैग खुल जाने से उनकी जान बच गई, लेकिन दोनों को गहरी चोटें आई हैं। जोरदार टक्कर के चलते मुमताज अहमद की दुकान के साथ बगल वाली एक चाय की गुमटी भी टूट गई। मुमताज ने बताया कि इस दुर्घटना से उन्हें लगभग तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोगों को हादसे की जानकारी मिली, तो बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और आपस में घटना को लेकर चर्चा करने लगे।

सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हटवाया और जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या फिर तकनीकी कारणों से। थानेदार ने मीडिया को बताया कि कार की स्पीड काफी अधिक थी और प्रारंभिक जांच में लापरवाही का संकेत मिल रहा है। घायल युवकों का बयान लेने के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।

इसे भी पढ़ें : रांची, जमशेदपुर और बंगाल के 9 ठिकानों पर ED की रेड

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद सर्वदलीय बैठक : जवाबी कार्रवाई और रणनीति पर चर्चा
Next Article हेलिकॉप्टर क्रैश,पायलट समेत छह की मौत

Related Posts

Headlines

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026
झारखंड

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026
Headlines

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

जिला अस्पतालों में अब आसानी से होंगी मेजर सर्जरी, 37 करोड़ से लग रहे 1947 आधुनिक उपकरण

October 15, 2026

दुर्गा पूजा को लेकर रांची की सड़कों पर उतरी फोर्स, मेन रोड में निकाला फ्लैग मार्च

October 15, 2026

PVUNL के 12 साल : पत्थरों को तराशकर गढ़ी रोशनी की नई पहचान, हौसलों से खड़ा हुआ ऊर्जा का यह किला

October 15, 2026

रांची के इस टोल प्लाजा के पास बेकाबू ट्रेलर ने स्कॉर्पियो को मारी जोरदार टक्कर, फिर…

October 15, 2026

सीएम सम्राट ने किया रबी महाअभियान का आगाज, पटना से रवाना किये 40 रथ

October 15, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.