अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
New Delhi : भारत ने बुधवार रात पाकिस्तान द्वारा देश के कई हिस्सों में सैन्य ठिकानों पर किए गए हमलों की कोशिश को अपनी एस-400 सुदर्शन चक्र वायु रक्षा प्रणाली के जरिए सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया। भारतीय वायुसेना ने इस मिसाइल सिस्टम से सभी टारगेट्स को तबाह कर दिया।
एस-400 वायु रक्षा प्रणाली क्या है?
एस-400 सुदर्शन चक्र एक अत्याधुनिक वायु रक्षा प्रणाली है, जो दुश्मन के लड़ाकू विमानों, मिसाइलों और ड्रोन को हवा में ही नष्ट करने में सक्षम है। इसका कवरेज 40 से 400 किलोमीटर की दूरी तक होता है। यह भारत और रूस के बीच वर्ष 2018 में हुए सौदे का हिस्सा है। वर्तमान में भारत के पास तीन रेजीमेंट हैं, जिनमें से प्रत्येक में 8 लॉन्चर होते हैं और एक लॉन्चर से 4 मिसाइलें दागी जा सकती हैं। इस प्रणाली को खासतौर पर चीन और पाकिस्तान जैसे संभावित खतरों को ध्यान में रखकर तैनात किया गया है।
भारत का जवाबी हमला: हार्पी ड्रोन्स से पाकिस्तान के रडार सिस्टम को निशाना
पाकिस्तान के हमले की कोशिशों को नाकाम करने के बाद, भारतीय सेना ने इस्राइल निर्मित हार्पी ड्रोन के जरिए पाकिस्तान के लाहौर स्थित रडार सिस्टम को तबाह कर दिया। ये ड्रोन 9 घंटे तक उड़ सकते हैं और 1000 किलोमीटर तक की दूरी में दुश्मन पर हमला कर सकते हैं। हार्पी ड्रोन इलेक्ट्रो ऑप्टिकल, इन्फ्रारेड और अन्य उन्नत सेंसरों से लैस हैं, जो उन्हें दुश्मन की निगरानी के साथ-साथ हमले में सक्षम बनाते हैं।
पाकिस्तान की नाकाम कोशिशें
पाकिस्तान ने श्रीनगर, जम्मू, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना समेत अन्य उत्तरी और पश्चिमी शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी। भारतीय सशस्त्र बलों की सतर्कता और एस-400 प्रणाली के कारण ये हमले विफल रहे। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के एयर डिफेंस रडार सिस्टम को निशाना बनाया।
यह कार्रवाई भारत की वायु सुरक्षा की ताकत और जवाबी क्षमता को एक बार फिर साबित करती है।
इसे भी पढ़ें : JSCA 2025-28 का इलेक्शन 18 मई को… जानें पूरा शेड्यूल

