News Samvad : किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में 700 से अधिक नर्सिंग ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही समाप्त होने वाली है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करें। यह बी.एससी नर्सिंग या संबंधित डिग्रियों के धारकों के लिए एक सुनहरा अवसर है। आवेदन की अंतिम तिथि 14 मई, 2025 है।
भर्ती विवरण :
पद: नर्सिंग ऑफिसर (लेवल 7)
कुल पद: 733
आवश्यक योग्यताएं :
बी.एससी नर्सिंग, बी.एससी (पोस्ट सर्टिफिकेट) / पोस्ट बेसिक बी.एससी नर्सिंग, या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) में डिप्लोमा।
भारतीय नर्सिंग परिषद में पंजीकरण अनिवार्य।
डिप्लोमा धारकों के लिए दो साल का कार्य अनुभव आवश्यक।
चयन प्रक्रिया :
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
आयु सीमा :
1 जनवरी 2025 तक आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार दी जाएगी।