अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
News Samvad : भारत की सेना ने बीती रात जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड तबाह कर दिया है। यहीं से पाकिस्तान भारत पर ड्रोन दाग रहा था। पाकिस्तान ने लगातार चौथे दिन भी शनिवार की सुबह भारत पर ड्रोन्स और मिसाइल से हमले किए। पंजाब के पठानकोट और श्रीनगर एयरबेस में तेज धमाके सुनाई दिए। पंजाब के अमृतसर में भी अटैक हुआ। पाकिस्तान ने रात में भारत के गुजरात, आदमपुर, अंबाला, उधमपुर, पठानकोट और जालंधर में सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम ने इन हमलों को नाकाम किया है। हालांकि, कुछ नुकसान हुआ है। जवाब में भारत ने भी पाकिस्तान के कई एयरबेस पर कार्रवाई की है। इस्लामाबाद, लाहौर और रावलपिंडी में चार एयरबेस को तबाह कर दिया है। इसी के बाद पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस बंद करके सभी तरह की उड़ानों पर रोक लगाई है। इधर, बीती रात हुए हवाई संघर्ष को लेकर भारतीय सेना की ओर से आज सुबह करीब साढ़े दस बजे विदेश मंत्रालय ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी।
भारतीय सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया कि पाकिस्तान ने हाईस्पीड मिसाइलों से उधमपुर, पठानकोट, आदमपुर और भुज एयरबेस पर हमला किया, जिससे भारत को नुकसान हुआ है। आगे कहा कि, “पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया… अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक स्थानों पर हवाई घुसपैठ के प्रयास किए गए। भारतीय सशस्त्र बलों ने अधिकांश खतरों को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया… पाकिस्तान ने पंजाब के एयरबेस को निशाना बनाने के लिए रात 1:40 बजे हाई-स्पीड मिसाइलों का इस्तेमाल किया… चिंता का विषय यह रहा कि पाकिस्तान ने लाहौर से उड़ान भरने वाले नागरिक विमानों की आड़ लेकर अंतरराष्ट्रीय हवाई मार्गों का दुरुपयोग किया ताकि वो अपनी गतिविधियां छिपा सकें…”
#WATCH दिल्ली: कर्नल सोफिया कुरैशी ने बताया, “पाकिस्तानी सेना ने पश्चिमी सीमाओं पर लगातार आक्रमक गतिविधियां जारी रखी हैं। उसने ड्रोन, लंबी दूरी के हथियार, युद्धक हथियार और लड़ाकू विमानों का उपयोग कर भारतीय सैन्य ढांचे को निशाना बनाया…अंतरराष्ट्रीय सीमा और LoC पर 26 से अधिक… pic.twitter.com/239SByz7Uk
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
वहीं, विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने, सूरतगढ़ और सिरसा में एयरफील्ड को नष्ट करने का दावा किया गया है… भारत पाकिस्तान द्वारा फैलाए जा रहे इन झूठे दावों को स्पष्ट रूप से खारिज करता है।”
#WATCH दिल्ली: विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने कहा, “एक त्वरित और सुनियोजित प्रतिक्रिया में भारतीय सशस्त्र बलों ने केवल चिन्हित सैन्य लक्ष्यों पर सटीक हमला किया…पाकिस्तान ने लगातार दुर्भावनापूर्ण गलत सूचना अभियान चलाने का प्रयास किया है, जिसमें भारतीय एस-400 प्रणाली को नष्ट करने,… pic.twitter.com/RDWiqFKJf3
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 10, 2025
इसे भी पढ़ें : आतंकी लॉन्चपैड को तहस-नहस करने का वीडियो जारी… देखें



