Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 25 September, 2026 • 05:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » दोस्त के जरिये महिला ने हायर किया शूटर, तीन लाख में करवाया काम तमाम
Headlines

दोस्त के जरिये महिला ने हायर किया शूटर, तीन लाख में करवाया काम तमाम

May 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
महिला
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Bokaro : बोकारो जिले के नावाडीह थाना क्षेत्र के ऊपरघाट के बारीडीह जंगल में 14/15 मई की रात कार सवार एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई थी। इस कांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। बोकारो पुलिस कप्तान के नेतृत्व में गठित विशेष जांच दल (SIT) ने 72 घंटे के भीतर कांड का सफल उद्‌भेदन करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों ने अपराध में संलिप्तता स्वीकार की है। हत्या में प्रयुक्त 1 देशी सिक्सर, 1 देशी कट्टा, 9 एम एम की 5 राउण्ड गोली, 315 बोर की 3 गोली, 4 मोबाईल सेट सहित 1 स्कूटी बरामद की गई है। एसपी ने बताया कि इस कांड की साजिश महिला अभियुक्त चंपा देवी ने रची थी। वह विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के सिरैया गांव की रहने वाली है। साल 2024 में दुर्गा पूजा नवमी की रात उसके पति खगेश्वर पंडित की मौत हो गई थी। आरोपी महिला चंपा देवी को शक था कि हेमलाल पंडित ने ओझा-गुनी के नाम पर उसके पति को ज़हर देकर मार दिया। इसी शक के आधार पर उसने अपने दोस्त प्रकाश सिंह के जरिए धनबाद के शूटरों से संपर्क कर हत्या की सुपारी दी।

छह महीने तक योजना बनाते हुए 13 मई को पहली बार घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई, लेकिन भीड़भाड़ के कारण प्रयास विफल रहा। इसके बाद डोमन राम नामक आरोपी ग्राहक बनकर हेमलाल पंडित के घर गया और भूत-प्रेत से मुक्ति दिलाने के बहाने लालच देकर घर बुलाया ओर सुनसान जंगल में रोककर बुलाया, उसे गोली मार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि इस हत्या के लिए कुल 3 लाख रुपये की सुपारी दी गई थी, जिसमें से 2 लाख 35 हजार रुपये अब तक दिए जाने की बात सामने आई है। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और SIT लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं थाने में तोड़फोड़ मामले में 20 लोगों पर एफआईआर भी किया गया।

Advertisement

इसे भी पढ़ें : PM पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन, कब… बता गये सम्राट

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleघर के अंदर सो रहे कुणाल पर गिरा ठनका, फिर…
Next Article बिहार का पहला विश्वविद्यालय जहां AI की पढ़ाई होगी… जानें

Related Posts

Headlines

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026
Headlines

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026
Headlines

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रामगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन भरोसा’ हिट, 7 जिलों से खोज निकाले 61 गुमशुदा मोबाइल

September 25, 2026

सब इंस्पेक्टर के जवान बेटे की पीट-पीट कर ह’त्या, होमगार्ड में हो चुका था चयन

September 25, 2026

राशिफल @ 25 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 25, 2026

रांची उपद्रव केस में पांच दोषियों को सजा का ऐलान… जानें क्या

September 24, 2026

ब्यूटी के पोस्ट से टूटी अफसरों की नींद, गांववालों की बुझी 6 महीने की प्यास

September 24, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.