Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 14 March, 2026 • 01:29 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन, कब… बता गये सम्राट
Headlines

PM पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल भवन का करेंगे उद्घाटन, कब… बता गये सम्राट

May 17, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सम्राट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Patna : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अन्तर्गत बिहार में जो 10 नये एयरपोर्ट बनने हैं, उनमें से मधुबनी, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, बीरपुर, सहरसा और मुंगेर में बनने वाले छह एयरपोर्ट शामिल हैं, इनकी निर्माण प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय बिहार दौरे के पहले दिन 29 मई को पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उपरोक्त छह एयरपोर्ट का शिलान्यास भी करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल 65,150 वर्ग मीटर में फैला होगा, जो मौजूदा टर्मिनल से काफी बड़ा है। इसके चालू होने पर उड़ानों की संख्या 34 से बढ़कर 75 और यात्री क्षमता 25 लाख से एक करोड़ तक पहुंच सकती है। सम्राट चौधरी ने बताया इन हवाई अड्डों के निर्माण के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की दो टीमें 22 से 27 मई तक बिहार के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे इन प्रस्तावित स्थलों पर जाकर फिजिबिलिटी रिपोर्ट तैयार करेगी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल और नए एयरपोर्ट देश के दूसरे हिस्सों से ना केवल बिहार की एयर कनेक्टिविटी को बढ़ाएंगे, बल्कि पर्यटन और औद्योगिक विकास के लिए भी संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। इससे रोजगार के अवसर बढेंगे। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बनने से इसकी सेवाओं का विस्तार होगा और राज्य के हवाई यातायात को नई ऊंचाई मिलेगी। इससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या बढ़ेगी।

Advertisement Advertisement

सम्राट चौधरी ने कहा कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में विशाल वेटिंग एरिया, उन्नत सुरक्षा प्रणाली और बेहतर कनेक्टिविटी जैसी विशेषताएं होंगी। यहां 52 चेक-इन काउंटर, मल्टी-लेवल पार्किंग, 5 एयरोब्रिज और अत्याधुनिक बैगेज हैंडलिंग सिस्टम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। उन्हाेंने बताया कि पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में AI आधारित सुरक्षा एवं प्रबंधन प्रणाली होगी। भवन की दीवारों पर मिथिला और 3D पेंटिंग्स लगाये गये हैं। यहां यात्रियों को हाई-स्पीड फ्री वाई-फाई, ऑटोमैटिक चेक-इन, VIP लाउंज, डॉरमेट्री, एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम और फायर स्टेशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि एनडीए की डबल इंजन सरकार राज्य के हर क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने और हवाई सम्पर्क बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रही है।

इसे भी पढ़ें : TSPC जोनल कमांडर के दस्ते के साथ फिर एनका’उंटर

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous ArticleTSPC जोनल कमांडर के दस्ते के साथ फिर एनका’उंटर
Next Article राशिफल @ 18 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026
Headlines

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026
Headlines

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

रात के सन्नाटे में सरप्राइज चेकिंग पर निकले SSP, लापरवाह अफसर पर लिया एक्शन

March 14, 2026

राशिफल @ 14 मार्च 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

March 14, 2026

बंद पड़े खदान में ग्रामीणों को दिखा खौफनाक मंजर… जानें क्या

March 13, 2026

नवप्रोन्नत IAS अधिकारियों को मिली नयी जिम्मेदारी.. देखें लिस्ट

March 13, 2026

चुटुपालू घाटी में डरावना हादसा… जानें

March 13, 2026
Advertisement Advertisement
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.