Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 9 November, 2026 • 04:50 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » पति को का’ट सोख्ता में किया द’फन, बोली- मजबूरी में किया म’र्डर
Headlines

पति को का’ट सोख्ता में किया द’फन, बोली- मजबूरी में किया म’र्डर

May 18, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पति
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

Palamu : जिस पति के साथ सात फेरे लिये, सात जन्मों तक साथ निभाने का वादा किया, उसी पति को खौफनाक मौत दे दी ललिता देवी ने। इल्जाम है कि ललिता देवी ने अपने पति बुधन उरांव को कुल्हाड़ी से काट डाला। हैवानियत की हद तो पार पार हो गयी जब उसने पति की डेड बॉडी पर कई बार कुल्हाड़ी से प्रहार किया और शव को क्षत-विक्षत कर दिया। उसके बाद सबूत छुपाने के मकसद के पति की डेड बॉडी को टॉयलेट के सोख्ता गड्ढे में दफन कर दिया। वारदात के तीन रोज के बाद जब लाश की दुर्गंध इलाके में फैलने लगी तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ। लोगों ने ललिता देवी से बुधन उरांव के बारे में पूछा तो पहले वह लोगों को गोल-गोल घुमाने लगी। लेकिन थोड़ी देर बाद उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लोगों को उसने बताया कि बीते गुरुवार की रात पति के साथ उसका झगड़ा हो गया था। दोनों के बीच जमकर मारपीट भी हुई थी। पति बुधन उरांव ने पत्नी ललिता के शरीर पर कई जगहों पर दांत काट लिया था। तब ललिता ने बुधन को धक्का दिया और वह जमीन पर गिर पड़ा। तभी ललिता ने पास रखा कुल्हाड़ी उठा लिया और पति पर ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत की नींद सुला दिया। इसके बाद पति के शव पर कई दफा टांगी से वार किया और लाश को टॉयलेट के सोख्ता गड्ढे में छुपा दिया।

इधर, लोगों ने वारदात की सूचना पुलिस को दी। मिली सूचना पर पुलिस बुधन उरांव के घर पहुंची। महिला से जब पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल किया। इसके बाद में सोख्ता की खुदाई कर बुधन का शव बाहर निकालकर पोस्टमार्टम केलिए भेज दिया गया। महिला ने बताया कि नशे की हालत में बुधन हैवान बन गया था। मारपीट करते हुए कई जगह पर दांतों से काट दिया था। ऐसे में उसने मजबूरी में उसकी हत्या कर दी। दिल दहलाने वाली घटना पलामू के पांकी थाना क्षेत्र के केकरगढ़ पंचायत के गरिहारा गांव से सामने आयी है।

इसे भी पढ़ें : नक्सली डम्प तहस-नहस, IED, विस्फोटक और हथियार जब्त

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleनक्सली डम्प तहस-नहस, IED, विस्फोटक और हथियार जब्त
Next Article राशिफल @ 19 मई 2025… आज क्या कहते हैं आपके सितारे… जानें

Related Posts

Headlines

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026
Headlines

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026
झारखंड

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

नवंबर में 8,930 सरकारी पदों पर भर्ती, 12वीं पास से इंजीनियर तक को मौका

November 9, 2026

110 KM की रफ्तार में स्कॉर्पियो ने 10 को रौंदा, 50 मीटर तक घसीटा; दो सगे भाइयों की मौ’त

November 9, 2026

राशिफल @ 09 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 9, 2026

सीएम ने महादलित बस्ती में बांटी खुशियां, बोले- वंचितों के साथ पर्व मनाना ही असली खुशी

November 8, 2026

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.