अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Ranchi : झारखंड के सीनियर IAS अधिकारी विनय चौबे को अरेस्ट कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनके अलावा उत्पाद विभाग के संयुक्त आयुक्त गजेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। दोनों अधिकारियों को कोर्ट ने आगामी तीन जूल तक के लिये न्यायिक हिरसत में भेजा है। दोनों अधिकारियों पर शराब घोटाला में करीब दो हजार करोड़ रुपये का गोलमाल करने में शामिल होने का इल्जाम है। इन लोगों के खिलाफ ACB में कांड संख्या 09/25 आज यानी 20 मई को दर्ज किया गया है। इल्जाम है कि अपने पद का दुरूपयोग करते हुए प्लेसमेन्ट ऐजेन्सीयों का चयन किया। विहित प्रकिया एवं प्रावधान का समूचित अनुपालन क्रियान्वयन नहीं करते/कराते हुए अपराधिक मिलीभगत से कुटरचना कर सरकार के साथ जालसाजी और धोखाधड़ी की। सामुहिक अपराध एवं अनैतिक लाभ पहुंचाया गया। जिसके चलते झारखंड सरकार को करीब 38 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। इसका पर्याप्त साक्ष्त और सबूत मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के पास है। ACB ने धारा-120बी भादवि r/w Section 420/467/468/471/409/407/109 of IPC (Corresponding Section of BNS Sec 61 (2) r / w Section 318 / 336 / 340/316/45 & 49 ) and Section 7 (c)/12, Section-13(2) r/w 13(1) (a) of PC Act 1988 (Amended in 2018 ) के तहत दर्ज किया गया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें : शराब घोटाले की जांच CBI से कराने का आदेश दें CM : बाबूलाल मरांडी
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 402 लोगों ने दिल्ली में किया लाइव वोटिंग एक्सपीरिएंस
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 402 लोगों ने दिल्ली में किया लाइव वोटिंग एक्सपीरिएंस
इसे भी पढ़ें : “अगर जो मेरा ईगो हर्ट हुआ तो…” ‘कमांडर’ का ध’मकी भरा पोस्ट वायरल
इसे भी पढ़ें : IAS अधिकारी विनय चौबे 14 दिनों की ज्यूडिशियल कस्टडी में… जानें
इसे भी पढ़ें : स्टूडेंट एंटरप्रेन्योर्स के इनोवेशन को उड़ान, हर महीने मिलेंगे 37 हजार… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : अमित शाह की पाकिस्तान को दो टूक – आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते



