Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 19 September, 2026 • 11:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » सैटेलाइट और स्पेस रिसर्च में काम करने का मौका, ISRO ने निकाली JRF Vacancy
जॉब/एजुकेशन

सैटेलाइट और स्पेस रिसर्च में काम करने का मौका, ISRO ने निकाली JRF Vacancy

June 14, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
ISRO
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

News Samvad : अंतरिक्ष और सैटेलाइट तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारत सरकार के अंतरिक्ष विभाग के तहत काम करने वाले ISRO के यूआर राव सैटेलाइट सेंटर (URSC) ने जूनियर रिसर्च फेलो (JRF) के 17 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के जरिए इंजीनियरिंग और साइंस विषयों में पोस्टग्रेजुएशन कर चुके उम्मीदवारों को रिसर्च से जुड़े महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 11 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे।

किन उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का मौका

इस भर्ती में वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने अपनी पोस्टग्रेजुएट पढ़ाई पूरी कर ली है और उनका फाइनल रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन छात्रों का परिणाम अभी लंबित है, वे आवेदन के पात्र नहीं होंगे।भर्ती के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, सूचना प्रौद्योगिकी, माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स, वीएलएसआई, ऑप्टिकल इंजीनियरिंग, फिजिक्स, मैटेरियल साइंस, मैथमेटिक्स, एयरोस्पेस, मैकेनिकल और थर्मल इंजीनियरिंग जैसे कई विषयों के अभ्यर्थियों को मौका दिया जा रहा है।

auto

अलग-अलग क्षेत्रों में होंगे रिसर्च प्रोजेक्ट

चयनित उम्मीदवारों को उनकी शैक्षणिक योग्यता के अनुसार विभिन्न तकनीकी और रिसर्च कार्यों में लगाया जाएगा।माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स के उम्मीदवार माइक्रोचिप डिजाइन, पैकेजिंग और सर्किट लेआउट पर काम करेंगे। कंप्यूटर साइंस और आईटी से जुड़े अभ्यर्थियों को यूआई डिजाइन, मिशन मॉडलिंग, स्पेसक्राफ्ट सॉफ्टवेयर और टेलीमेट्री सिस्टम से जुड़े प्रोजेक्ट्स दिए जाएंगे।पावर इलेक्ट्रॉनिक्स के उम्मीदवारों को डीसी-डीसी कन्वर्टर और पावर सिस्टम डिजाइन पर रिसर्च करनी होगी। वहीं वीएलएसआई, एम्बेडेड सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक्स पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थी FPGA, डिजिटल सर्किट, एएसआईसी डिजाइन और हाई परफॉर्मेंस सिस्टम डेवलपमेंट जैसे कार्यों में शामिल होंगे।इसके अलावा ऑप्टिकल इंजीनियरिंग और फिजिक्स से जुड़े उम्मीदवारों को टेलीस्कोप मिरर, ऑप्टिकल सिस्टम, सिग्नल ट्रांसमिशन और THz डिटेक्टर जैसे उन्नत शोध कार्यों का अवसर मिलेगा।मैथमेटिक्स, फिजिक्स और एयरोस्पेस पृष्ठभूमि वाले अभ्यर्थियों को सैटेलाइट ट्रैकिंग और ऑर्बिट एनालिसिस जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में काम करने का मौका मिलेगा।

मैकेनिकल इंजीनियरिंग वालों के लिए भी अवसर

मैकेनिकल और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के उम्मीदवारों के लिए भी तीन पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें हीट सिस्टम मॉडलिंग, सिस्टम रिलायबिलिटी, लाइफ टेस्टिंग, मशीन डिजाइन और स्ट्रेस एनालिसिस जैसे कार्य शामिल हैं।

कितनी मिलेगी फेलोशिप

चयनित उम्मीदवारों को जूनियर रिसर्च फेलो के रूप में हर महीने 37 हजार रुपये की फेलोशिप दी जाएगी। बाद में प्रदर्शन के आधार पर सीनियर रिसर्च फेलो (SRF) बनने पर यह राशि बढ़कर 42 हजार रुपये प्रतिमाह हो जाएगी।यदि किसी उम्मीदवार को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध नहीं होती है तो उसे हाउस रेंट अलाउंस (HRA) भी दिया जाएगा। हालांकि इस फेलोशिप के साथ महंगाई भत्ता (DA) नहीं मिलेगा।

पांच साल तक जारी रह सकती है फेलोशिप

शुरुआत में यह फेलोशिप दो वर्षों के लिए दी जाएगी। इसके बाद उम्मीदवार के प्रदर्शन की समीक्षा की जाएगी। संतोषजनक प्रदर्शन होने पर अवधि बढ़ाई जा सकती है।JRF और SRF को मिलाकर अधिकतम पांच वर्षों तक फेलोशिप जारी रह सकती है। इस दौरान उम्मीदवारों को पीएचडी करने के लिए भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

छुट्टियां और अन्य सुविधाएं

फेलोशिप के दौरान उम्मीदवारों को केवल आकस्मिक अवकाश (Casual Leave) की सुविधा मिलेगी। महिला अभ्यर्थियों को मातृत्व अवकाश का लाभ भी दिया जाएगा।अन्य सरकारी कर्मचारियों की तरह अतिरिक्त सरकारी सुविधाएं नहीं मिलेंगी, लेकिन कैंटीन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

ऐसे होगा चयन

भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी की जाएगी। सबसे पहले उम्मीदवारों के आवेदन और शैक्षणिक रिकॉर्ड के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। ISRO ने स्पष्ट किया है कि केवल न्यूनतम योग्यता पूरी कर लेने से इंटरव्यू का मौका मिलना तय नहीं होगा। इंटरव्यू के लिए सीमित संख्या में उम्मीदवारों को ही बुलाया जाएगा।

बेंगलुरु में होगा इंटरव्यू

शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का साक्षात्कार बेंगलुरु में आयोजित किया जाएगा। इंटरव्यू के लिए कॉल लेटर ईमेल के माध्यम से भेजे जाएंगे। भर्ती का अंतिम परिणाम ISRO की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।

आवेदन की अंतिम तिथि

  • आवेदन शुरू: 12 जून 2026

  • आवेदन की अंतिम तिथि: 11 जुलाई 2026
  • पदों की संख्या: 17
  • पद का नाम: जूनियर रिसर्च फेलो (JRF)

 

अंतरिक्ष अनुसंधान और अत्याधुनिक तकनीक के क्षेत्र में काम करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह भर्ती एक बेहतरीन अवसर मानी जा रही है। यहां चयनित होने वाले उम्मीदवारों को देश के प्रमुख अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थानों में काम करने और भविष्य में शोध के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

इसे भी पढ़ें : अफेयर के शक में पत्नी का बवाल, टावर पर चढ़ किया हाई वोल्टेज ड्रामा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड के ये 11 उत्पाद अब हो सकेंगे एक्सपोर्ट, मिला GI टैग
Next Article बंद पत्थर खदान में चली गई एक जवान लड़के की जान… जानें कैसे

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

इंजीनियरिंग से MBA तक वालों के लिए मौका, NTH में भर्ती, सैलरी ₹70 हजार तक

September 16, 2026
जॉब/एजुकेशन

सरकारी शिक्षक बनने का बड़ा मौका, सैलरी ₹1.51 लाख तक

September 16, 2026
जॉब/एजुकेशन

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

दुर्गापूजा पर जाममुक्त होगी राजधानी, बंद होंगे खतरनाक कट्स… डीसी का फरमान जारी

September 19, 2026

नवाजे गये कई दिग्गज, सीएम बोले- माटी का फर्ज निभाना होगा, कर्ज लौटाना होगा

September 19, 2026

सीएम हेमंत ने पूर्व मंत्री को दी श्रद्धांजलि, बोले- सजग और कर्मठ नेता थीं विमला प्रधान

September 19, 2026

सीएम सम्राट का बड़ा फैसला- बिहार में खुलेगी विमेंस यूनिवर्सिटी, 1 करोड़ महिलाओं को सीधे रोजगार

September 19, 2026

‘पलायन नहीं, तरक्की होगी पहचान’, सीएम बोले- आधी रात भी ऑनलाइन पढ़ रहे 1.42 लाख बच्चे

September 19, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.