Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 18 September, 2026 • 07:55 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी ने झारखंड को दी तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सौगात
Headlines

PM मोदी ने झारखंड को दी तीन अमृत भारत रेलवे स्टेशन की सौगात

May 22, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Ranchi : PM नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से झारखंड के तीन अत्याधुनिक सुविधायुक्त रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन किया। ये स्टेशन अमृत भारत योजना के तहत विकसित किए गए हैं, जिनमें खूंटी जिले का गोविंदपुर रोड स्टेशन, साहिबगंज का राजमहल स्टेशन और देवघर का शंकरपुर स्टेशन शामिल हैं। गोविंदपुर रोड स्टेशन को 6.65 करोड़ रुपये, राजमहल स्टेशन को 7.03 करोड़ रुपये और शंकरपुर स्टेशन को 7.7 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है। विशेष रूप से शंकरपुर स्टेशन को देवघर एम्स के निकटतम रेलवे कनेक्शन के रूप में तैयार किया गया है, जिससे चिकित्सा सेवाओं तक पहुंच और आसान होगी।

गोविंदपुर रोड स्टेशन : तीन बड़े शहरों को जोड़ने वाला प्रमुख केंद्र

हटिया-राउरकेला रेलखंड पर स्थित गोविंदपुर रोड स्टेशन, रांची, खूंटी और राउरकेला जैसे महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है। फिलहाल इस स्टेशन से तीन एक्सप्रेस और दो पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं, जिनमें जम्मूतवी-संबलपुर, एलेप्पी-धनबाद, तपस्विनी एक्सप्रेस और हटिया-राउरकेला, हटिया-झारसुगुड़ा पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। स्टेशन को अब चार लाइनों, नई स्टेशन बिल्डिंग, विस्तृत प्रतीक्षालय, उन्नत टिकट काउंटर, ऊंचे प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म शेड, फुट ओवरब्रिज, लिफ्ट, रैंप और बेहतर प्रकाश व्यवस्था जैसी सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है। गोविन्दपुर रोड अमृत रेलवे स्टेशन के ऑनलाइन उद्घाटन में राज्य के मंत्री दीपक बिरुवा, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, विधायक सुदीप गुड़िया, पूर्व विधायक कोचे मुंडा, डीआरएम जीएस बिंद्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

auto

राजमहल स्टेशन : एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से युक्त नया स्वरूप

पूर्व रेलवे के मालदा मंडल में स्थित राजमहल रेलवे स्टेशन को पूरी तरह से आधुनिक रूप दिया गया है। स्टेशन की नई इमारत को आकर्षक डिज़ाइन और रोशनी से सजाया गया है। प्लेटफॉर्म को बढ़ाकर अब लंबी ट्रेनों के ठहराव की व्यवस्था की गई है। यात्रियों के लिए पैदल चलने के रास्तों को आसान बनाया गया है। प्रतीक्षालयों का नवीनीकरण कर उन्हें अधिक आरामदायक बनाया गया है, जिनमें प्रथम श्रेणी, द्वितीय श्रेणी, महिला और एग्जीक्यूटिव लाउंज शामिल हैं। दिव्यांग यात्रियों के लिए रैंप और विशेष शौचालय की व्यवस्था की गई है। स्टेशन परिसर में इनडोर वीडियो वॉल, आकर्षक साइनेज और मूर्तियां लगाई गई हैं, जिससे यात्रियों का अनुभव और भी बेहतर हो सके।

शंकरपुर स्टेशन : एम्स देवघर के लिए नई रेल सुविधा

शंकरपुर स्टेशन जसीडीह-मधुपुर रेलखंड पर स्थित है। इसे देवघर एम्स के निकटतम रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। अमृत भारत योजना के अंतर्गत इसका आधुनिकीकरण किया गया है। यहां अब यात्री शेड, डिजिटल टाइमटेबल के लिए लाइटेड साइनेज, सुविधायुक्त प्लेटफॉर्म, अंडरपास, आधुनिक टिकट काउंटर, वेटिंग हॉल, पार्किंग सुविधा और नवीनीकृत फुट ओवरब्रिज उपलब्ध हैं।

इसे भी पढ़ें : झारखंड की माली हालत और वित्तीय प्रबंधन को नजदीक से जानेगा 16वां वित्त आयोग

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleझारखंड की माली हालत और वित्तीय प्रबंधन को नजदीक से जानेगा 16वां वित्त आयोग
Next Article IAS विनय चौबे की तबीयत बिगड़ी, होटवार जेल से रिम्स शिफ्ट

Related Posts

Headlines

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026
झारखंड

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026
Headlines

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

गुलगुलिया बनकर रेकी, फिर ताला तोड़कर माल पार, 4 गिरफ्तार

September 18, 2026

पाकुड़ रेल यात्रियों को बड़ी राहत, मालगोदाम रोड पर चालू हुई… जानें क्या

September 18, 2026

किराना दुकान की आड़ में गंदा धंधा… बंगाल से जुड़े तार, 65 साल का बुजुर्ग गिरफ्तार

September 18, 2026

भट्ठी की तपिश में भूल गए थे सेहत, BFCL ने टटोली 70 कर्मियों की नब्ज

September 18, 2026

को-ऑपरेटिव बैंक फर्जीवाड़े में ED रेस, झारखंड से ओडिशा तक एक साथ मारा छापा

September 18, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.