Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 4 November, 2026 • 01:30 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » PM मोदी CM नीतीश के साथ खुली जीप में पहुंचे मंच तक… देखें
Headlines

PM मोदी CM नीतीश के साथ खुली जीप में पहुंचे मंच तक… देखें

May 30, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
PM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

auto

News Samvad : PM नरेन्द्र मोदी दो दिवसीय बिहार दौरे के दूसरे दिन आज रोहतास जिले के बिक्रमगंज में जनसभा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी, नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी के साथ खुली जीप में सवार होकर मंच तक पहुंचे। मंच पर PM नरेन्द्र मोदी का मधुबनी चित्रकला से बनाई गई शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया गया। मंच पर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत भाजपा एवं राजग के कई नेता मौजूद हैं।

भारतीय सेना के आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद PM नरेन्द्र मोदी की बिहार में यह पहली जनसभा है। ऑपरेशन के सफल होने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया । कल पटना में भी प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो किया था। आज बिक्रमगंज की जनसभा में प्रधानमंत्री के भाषण पर सबकी नजर है। प्रधानमंत्री यहीं से औरंगाबाद के नवीनगर में 29 हजार 948 करोड़ की लागत से बनने वाले एनटीपीसी के पावर प्लांट का शिलान्यास करेंगे। यह बिहार का पहला अत्याधुनिक बिजली घर होगा। इसमें अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल तकनीक से बिजली का उत्पादन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी को बिक्रमगंज में सुनने के लोग उमड़े हुए हैं। सुबह 6 बजे से पंडाल में प्रवेश शुरू कर दिया गया था। इस पंडाल में कुल चार लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। भाजपा नेता जनसभा में 5 लाख लोगों की भीड़ जुटने का दाव भी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बिक्रमगंज रैली से शाहाबाद क्षेत्र की 22 विधानसभा सीटों को साध रहे हैं। इस रैली में कैमूर, रोहतास, भोजपुर और बक्सर जिले से लोग पहुंचे हैं। यह चारों जिले शाहाबाद में आते हैं, जहां पिछले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में राजग को करारी हार का सामना करना पड़ा था।

विकास कार्यों का विवरण, प्रधानमंत्री देंगे सौगात- पटना-गया-डोभी फोरलेन सड़क।- गोपालगंज में चार लेन एलिवेटेड, लागत 249 करोड़ रुपये।- सासाराम से अनुग्रह नारायण रोड तक ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग।- सोन नगर-मुहम्मद गंज के बीच तीसरी रेल लाइन।- जहानाबाद में छात्रावास और स्टाफ क्वार्टर का निर्माण।- कजरट नवाडीह से सोननगर के बीच तीसरी लाइन।- नवीनगर में फेज-दो के तहत 800 मेगावाट की तीन बिजली इकाई।- एनएच-922 पर बक्सर और भरौली के बीच गंगा पुल।- रामनगर-कच्ची दरगाह एनएच 119 डी, लागत 1083 करोड़ रुपये।- हार्डिंग पार्क, पटना में 5 टर्मिनल का रेलवे प्लेटफॉर्म।- एनएच-119 ए के पटना-आरा-सासाराम खंड चार लेन।- एनएच-319 बी के वाराणसी-रांची-कोलकाता छह लेन।

इसे भी पढ़ें : भोलेनाथ के दरबार में CM हेमंत सोरेन, पत्नी-बच्चों संग लिया बाबा का आशीर्वाद

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभोलेनाथ के दरबार में CM हेमंत सोरेन, पत्नी-बच्चों संग लिया बाबा का आशीर्वाद
Next Article सुप्रीम कोर्ट को मिले तीन नए जज… जानें कौन

Related Posts

Headlines

परिवार संग चांडिल डैम पहुंचे सीएम हेमंत, बोले- इसे बनाएंगे वर्ल्ड क्लास टूरिस्ट स्पॉट

November 3, 2026
Headlines

दिल्ली में सीएम का मिशन बिहार : गयाजी में जू और जमुई-मुंगेर में उद्योग के लिए केंद्र से मांगी वन भूमि

November 3, 2026
Headlines

कृषि मंत्री की किसानों से अपील- प्राकृतिक खेती अपनाएं वरना संकट में पड़ेगा निवाला

November 3, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 04 नवंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

November 4, 2026

जेसोवा मेले का शानदार समापन, प्रीति बोलीं- बाजार तो बहाना है, असल मकसद महिलाओं को ताकतवर बनाना है

November 3, 2026

अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान- 2027 में खुद नहीं लड़ेंगे यूपी विधानसभा चुनाव

November 3, 2026

फाइलों से फुरसत, पिच पर धमाल… CCL महिला क्रिकेट में पैंथर्स बनी सिकंदर

November 3, 2026

सुप्रीम कोर्ट में नौकरी पाने का मौका, 35 साल तक के युवा कर सकते हैं आवेदन

November 3, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.