Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 6 May, 2026 • 02:13 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बाथरूम में छिपाकर रखा था हथियार, पुलिस ने दबोचा
झारखंड

बाथरूम में छिपाकर रखा था हथियार, पुलिस ने दबोचा

June 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
हथियार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड में सोमवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के रहने वाले हरिकेश पटेल (28), पिता राधेश्याम प्रसाद के रूप में हुई है। सुबह करीब 9:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति इलाके में अवैध हथियार के साथ देखा गया है, जो आम लोगों को डराने-धमकाने का काम करता है। सूचना मिलते ही एसएसपी पीयूष पांडेय के निर्देश पर सिटी एसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और तत्परता से कार्रवाई की गई। टीम ने फार्म एरिया टीसी कॉलोनी रोड पहुंचकर हरिकेश को घेरकर हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने हथियार फार्म एरिया स्थित रोड नंबर-18 के पास खंडहर क्वार्टर के बाथरूम में छिपाकर रखा है।

हथियार

हरिकेश की निशानदेही पर मौके से एक झोले में छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए, जिसमें एक बिना मैगजीन का देशी ऑटो पिस्टल, दो खाली मैगजीन, तीन जिंदा गोली, एक लोहे का देशी कट्टा और एक जिंदा गोली शामिल है। बरामद हथियारों की हालत जर्जर और जंग लगी हुई थी, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि इन्हें लंबे समय से छिपाकर रखा गया था। इस मामले में कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

इस पूरी कार्रवाई में डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कदमा थाना के कई पदाधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी का संबंध किसी आपराधिक गिरोह या अवैध हथियार तस्करी से तो नहीं है। पुलिस ने कहा है कि पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी सोमवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मीडिया को दी।

इसे भी पढ़ें : बीमार पिता के ऑपरेशन को भटकता रहा SI, योजना और एसोसिएशन से हुआ निराश, बोला- सब लॉलीपॉप

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Article‘भाभी जी’ अपने घर में तैयार करती थी ब्राउन शुगर, रिमांड में उगले कई राज… जानें
Next Article सीएसआईआर एनआईओ में 12वीं पास के लिए सरकारी नौकरी

Related Posts

Headlines

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026
Headlines

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026
Headlines

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

तारीखों में उलझी जिंदगी, एक ही दिन एक छत के नीचे समाधान… जानें कब

May 6, 2026

SP के ‘ड्रैगन-228’ से हिला JJMP नेटवर्क, SLR-AK47 के साथ दो धराये

May 6, 2026

मेजर का खुलासा : दुबई में बढ़ी दबिश तो डंकी रूट से पाकिस्तान भागा प्रिंस खान

May 6, 2026

ज्ञान ज्योति केंद्र स्कूल में लटका ताला, सैकड़ों बच्चों की पढ़ाई ठप… जानें क्यों

May 6, 2026

राशिफल @ 06 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.