Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 5 September, 2026 • 07:15 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » नया आशिक मिल गया तो पुराने प्रेमी का कर दिया काम तमाम
Headlines

नया आशिक मिल गया तो पुराने प्रेमी का कर दिया काम तमाम

July 9, 2025No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
प्रेमी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र के चिकना चौर में सरकारी शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर की हत्या के मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। यह हत्या एक प्रेम प्रसंग और विश्वासघात की खौफनाक साजिश का नतीजा थी, जिसमें प्रेमिका ने ही अपने नए प्रेमी और उसके साथियों के साथ मिलकर पुराने प्रेमी की जान ले ली। पुलिस जांच में पता चला है कि मृतक शिक्षक गुड्डू लाल ठाकुर का साहेबगंज के दरिया छपरा गांव की रहने वाली ममता देवी से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से नजदीकी थी। इसी बीच ममता का रिश्ता राहुल कुमार नामक युवक से जुड़ गया। जब गुड्डू को इस बात की जानकारी हुई, तो उसने ममता को राहुल से मिलने से मना किया, जिससे दोनों के बीच झगड़े होने लगे।

गुड्डू से पीछा छुड़ाने के लिए ममता देवी ने राहुल कुमार के साथ मिलकर एक साजिश रच डाली। राहुल ने अपने दो दोस्तों – कमलेश और सोनू कुमार – को भी इसमें शामिल कर लिया। योजना के तहत 3 जुलाई की रात ममता ने गुड्डू को चिकना चौर बुलाया। वहां पहले से मौजूद तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से गुड्डू की बेरहमी से हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद पुलिस ने जांच तेज की और सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर ली। बुधवार को पुलिस ने ममता देवी, कमलेश और सोनू कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य आरोपी राहुल कुमार अभी भी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस सभी से पूछताछ कर हत्या से जुड़े हर पहलू की जानकारी जुटा रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ममता देवी का पति शिवनाथ महतो बाहर मजदूरी करता है, जबकि ममता का गांव के कई पुरुषों से संपर्क रहा है। उसके मोबाइल में कई युवकों के नंबर पाए गए हैं। आशंका है कि वह पुरुषों को प्रेमजाल में फंसा कर उनका आर्थिक शोषण करती थी। यह भी जांच का विषय है।

ग्रामीण एसपी राजेश सिंह प्रभाकर ने बताया कि शिक्षक की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की गई। मामले में चार लोग शामिल थे, जिनमें से तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। मुख्य आरोपी राहुल कुमार की तलाश जारी है और जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : जंगली हाथी ने बुजुर्ग बेवा को कुचला, एक महीने में चार की ली जान

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleज्वेलर्स शॉप बड़ी चोरी का खुलासा, दो रिश्तेदार को पुलिस ने दबोचा
Next Article CBI की अर्जी हाईकोर्ट में मंजूर, बढ़ी लालू यादव की टेंशन

Related Posts

झारखंड

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026
Headlines

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026
Headlines

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

न्यू फरक्का में रेलवे ट्रैक धंसा, पाकुड़ होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द और डायवर्ट

September 5, 2026

चौक-डस्टर के बीच पनपे रिश्ते का जश्न : चितरपुर कॉलेज में प्राचार्या बोलीं- गुरु का कर्ज अनमोल

September 5, 2026

गुरुजनों के सम्मान में सजा राधा गोविन्द विश्वविद्यालय, विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

उफनती नदियां और डूबते आशियाने… 1.21 लाख बाढ़ पीड़ितों तक पहुंची राहत की थाली

September 5, 2026

रामगढ़ में 115 खाद्य उत्पादों की बिक्री पर ब्रेक, दुकानदारों को स्टॉक हटाने का आदेश

September 5, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.