अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Garhwa (Nityanand Dubey) : गढ़वा जिले में जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला रंका थाना क्षेत्र के भौरी गांव का है, जहां एक जंगली हाथी ने एक बेवा महिला को कुचलकर मार डाला। मृतका की पहचान करीब 70 साल की चिलबिलिया कुंवर के तौर पर की गयी है। उसके पति जगत सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। वह रंका थाना क्षेत्र के भौरी गांव की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार, महिला सुबह करीब 7 बजे जंगल में डोरी और जंगली खुखड़ी चुनने गई थी, लेकिन देर तक वापस नहीं लौटी। जब परिजनों ने खोजबीन शुरू की, तो महिला का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला।
घटना की सूचना तुरंत चुटिया पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सम्भु प्रसाद गुप्ता को दी गई। उन्होंने रंका थाना पुलिस और वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि गढ़वा जिले के कई प्रखंडों में जंगली हाथियों का आतंक पिछले एक महीने से जारी है। इस दौरान हाथियों के हमले में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। हाथियों ने कई घरों को तोड़ डाला और उनमें रखा अनाज भी खा गए। स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि वन विभाग हाथियों को गांवों में घुसने से रोकने में पूरी तरह विफल साबित हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : पटना में राहुल गांधी से नहीं मिल सके पप्पू यादव, अंगरक्षकों ने रोका (VIDEO)
इसे भी पढ़ें : पटना में इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : मजदूरों से भरी पिकअप वैन पर गिरा बिजली का तार, फिर…
इसे भी पढ़ें : जंगल में घुसे जवानों ने नक्सलियों को दी तीखी चोट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बड़े व्यवसायी गोपाल खेमका की ह’त्या के पीछे छुपे राज खोल गये DGP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : नशा से बचे, जीवन संवारे : राजेश सिन्हा

