Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:57 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » CM हेमंत ने जाना अस्पताल में भर्ती हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का हाल
Headlines

CM हेमंत ने जाना अस्पताल में भर्ती हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का हाल

July 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
CM
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने बुधवार को रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचकर पूर्व अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों से विमल लकड़ा को दी जा रही चिकित्सा सुविधा की भी जानकारी ली। CM हेमंत हेमंत ने इस मौके पर कहा कि राज्य सरकार जल्द ही झारखंड में न्यूरो रिहैबिलिटेशन सेंटर की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि इससे न्यूरोलॉजिकल समस्याओं से पीड़ित मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। CM हेमंत सोरेन ने दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जताई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने विश्वास जताया कि दिशोम गुरु जल्द ही स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे।

क्यूरेस्टा अस्पताल के डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि विमल लकड़ा की हालत में लगातार सुधार हो रहा है और संभवतः अगले 3-4 दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी स्थिति संतोषजनक है। डॉ. संजय कुमार ने मुख्यमंत्री की सराहना करते हुए कहा कि वे स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर बेहद संवेदनशील हैं और राज्य की जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा दिलाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Advertisement

यहां याद दिला दें कि विमल लकड़ा पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती हैं। वे सिमडेगा जिले के अपने गांव में खेत में काम करते समय गिरकर बेहोश हो गए थे। पहले उन्हें सिमडेगा सदर अस्पताल ले जाया गया था, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रेफर किया गया। क्यूरेस्टा अस्पताल में जांच के दौरान पता चला कि उनके सिर में खून के थक्के जम गए हैं। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

इसे भी पढ़ें : जन सुराज पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, निकले थे विधानसभा घेराव करने

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleजन सुराज पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, निकले थे विधानसभा घेराव करने
Next Article CM व डिप्टी CM पर बरसे तेजस्वी, बोले- सत्ता पक्ष जानबुझ कर गिरा रहे सदन की गरिमा

Related Posts

Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.