Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:56 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जन सुराज पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, निकले थे विधानसभा घेराव करने
Headlines

जन सुराज पार्टी के नेता-कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, निकले थे विधानसभा घेराव करने

July 23, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
जन सुराज
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : मतदाता पुनरीक्षण, बढ़ते अपराध और सरकारी वादाखिलाफी जैसे मुद्दों को लेकर बुधवार को प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने पटना में विधानसभा घेराव की योजना बनाई थी, लेकिन उन्हें पुलिस के भारी विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन के दौरान पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए। दोपहर 1 बजे तक भी पार्टी की टीम न तो विधानसभा और न ही गर्दनीबाग स्थित धरनास्थल तक पहुंच सकी। सुबह 11 बजे पार्टी प्रमुख प्रशांत किशोर और उनके हजारों समर्थकों का काफिला पटना के एयरपोर्ट से बेली रोड होते हुए गर्दनीबाग धरना स्थल की ओर बढ़ा। लेकिन चितकोहरा गोलंबर के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया। यहां प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए और पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज शुरू कर दिया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई और कई लोग घायल हो गए।

जन सुराज पार्टी की ओर से यह विरोध प्रदर्शन तीन अहम मुद्दों को लेकर किया गया था:

  1. गरीब परिवारों को रोजगार के लिए सरकार द्वारा घोषित दो लाख रुपये की सहायता अब तक क्यों नहीं मिली?
  2. दलित भूमिहीन परिवारों को तीन डिसमिल जमीन देने का वादा अब तक क्यों नहीं पूरा हुआ?
  3. भूमि सर्वेक्षण में फैले भ्रष्टाचार पर सरकार कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रही?

इन मुद्दों पर पार्टी ने एक करोड़ लोगों के हस्ताक्षर जुटाए थे और मानसून सत्र के दौरान उन्हें विधानसभा में पेश करने की योजना थी। प्रदर्शन के माध्यम से पार्टी इन मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगना चाहती थी। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए थे। बेली रोड और आयकर गोलंबर के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी, जिससे प्रदर्शनकारियों को चितकोहरा पुल की ओर मोड़ा गया। यहीं पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव हुआ।

Advertisement

प्रदर्शन में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक विरोध की आवाज दबाने का प्रयास बताया। पार्टी का कहना है कि सरकार जनता के सवालों से भाग रही है और उन्हें दबाने के लिए पुलिस का सहारा ले रही है। प्रशांत किशोर भी तय समय तक विधानसभा या धरनास्थल नहीं पहुंच सके और उनका काफिला चितकोहरा में ही फंसा रहा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

इसे भी पढ़ें : पूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, CM हेमंत ने जाना हाल

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपूर्व सांसद पद्मभूषण कड़िया मुंडा अस्पताल में भर्ती, CM हेमंत ने जाना हाल
Next Article CM हेमंत ने जाना अस्पताल में भर्ती हॉकी खिलाड़ी विमल लकड़ा का हाल

Related Posts

Headlines

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026
Headlines

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026
Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

फसल बीमा और वेजफेड की धीमी रफ्तार पर बमके मंत्री, बोले- समय पर मिले मुआवजा

September 28, 2026

बिहार के 28 जिलों में पहुंची पाइप वाली रसोई गैस, CS बोले- काम में लाएं तेजी

September 28, 2026

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.