Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 28 September, 2026 • 08:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » ऐन वक्त पर जागी पुलिस और टल गयी बड़ी वारदात
Headlines

ऐन वक्त पर जागी पुलिस और टल गयी बड़ी वारदात

July 27, 2025No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
पुलिस
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Ranchi : ओरमांझी पावर ग्रिड में डकैती की योजना बना रहे एक गिरोह को रांची पुलिस ने वक्त रहते गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए तीन अपराधियों को एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी, हथियार और अन्य सामान के साथ धर दबोचा। DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा को 26 जुलाई की सुबह करीब 10:30 बजे सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो से पावर ग्रिड की रेकी कर रहे हैं और वहां कॉपर वायर की डकैती की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही रुरल एशपी प्रवीण पुष्कर के नेतृत्व और सिल्ली DSP अनुज उरांव की देखरेख में SIT का गठन किया गया। गठित टीम ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए ओरमांझी थाना क्षेत्र के चेतनबाड़ी गांव के पास भारतमाला प्रोजेक्ट रोड पर छापा मारा। मौके से जयप्रकाश पासवान, दिनेश चौधरी और भोला चौधरी नामक तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो, चार मोबाइल फोन, तार काटने का कटर, प्लास और खाने-पीने का सामान बरामद किया है। पूछताछ में इन अपराधियों ने रांची के अलावा अन्य जिलों में भी डकैती की घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस अन्य सहयोगियों और इनके आपराधिक नेटवर्क की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। सुनें क्या बता गये DIG सह रांची पुलिस कप्तान चंदन कुमार सिन्हा…

ऐन वक्त पर जागी पुलिस और टल गयी बड़ी वारदात, DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा क्या बता गये… देखें pic.twitter.com/wlrRBwPGTc

— News Samvad (@newssamvaad) July 27, 2025

Advertisement

इन लोगों को दबोचने में सिल्ली DSP अनुज उरांव, ओरमांझी थानेदार अनिल कुमार तिवारी, एसआई सतिश कुमार, नितीश कुमार, एएसआई अनुप कुमार सिंह, सिपाही सतिश कुमार और उदय कुमार सिंह की भूमिका सराहनीय रही।

इसे भी पढ़ें : रांची से लेकर पटना तक बेचा गया पावर ग्रिड में हुए डकैती का माल, 9 धराये

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleरांची से लेकर पटना तक बेचा गया पावर ग्रिड में हुए डकैती का माल, 9 धराये
Next Article चुनाव आयोग के बिहार SIR में बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या

Related Posts

Headlines

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026
Headlines

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026
Headlines

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चार जिलों में बाढ़ का जायजा लेने निकले सीएम, बोले- बांधों की रात में भी हो पेट्रोलिंग

September 28, 2026

बिहार पुलिस का 60 मिनट का सर्जिकल स्ट्राइक : 48000 गाड़ियां जांचीं, 750 अरेस्ट, 56 लाख जुर्माना

September 28, 2026

रांची को देश का IT हब बनाने की तैयारी, सीएम हेमंत से RMZ प्रेसिडेंट ने की चर्चा

September 28, 2026

जब जिंदगी बचाने के लिए एक साथ आगे आए खाकी, खनन कर्मी और आम लोग

September 28, 2026

सीएम का अफसरों को कड़ा निर्देश : अजगैबीनाथ में उतरेंगे बड़े विमान, काम में देरी बर्दाश्त नहीं

September 28, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.