Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 04:40 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » फुल एक्शन मोड में कृषि मंत्री, खाद-बीज में झोल करने वाले 58 दुकानों पर FIR, 294 के लाइसेंस रद्द
बिहार

फुल एक्शन मोड में कृषि मंत्री, खाद-बीज में झोल करने वाले 58 दुकानों पर FIR, 294 के लाइसेंस रद्द

August 13, 2026No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
कृषि मंत्री
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में किसानों को खाद, बीज और कीटनाशी की खरीदारी में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कृषि विभाग ने निगरानी और सख्ती बढ़ाने का फैसला लिया है। कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने गुरुवार को विभागीय अधिकारियों के साथ उर्वरक, बीज और कीटनाशी की उपलब्धता, सप्लाई और वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने साफ कहा कि किसानों को घटिया कृषि सामग्री देना, तय कीमत से ज्यादा पैसे लेना, खाद की जमाखोरी या कालाबाजारी करना किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। गड़बड़ी मिलने पर थोक और खुदरा दुकानदारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के साथ दूसरी कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।

कंपनियों से लेकर दुकानदारों तक पर रहेगी नजर

कृषि मंत्री ने कहा कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण कृषि उपादान उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। अगर कहीं अमानक खाद, बीज या कीटनाशी की बिक्री होती है, निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूली जाती है या वितरण में किसी तरह की अनियमितता मिलती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि टैगिंग या किसी दूसरी अनुचित व्यवस्था के जरिए किसानों पर अतिरिक्त बोझ डालने वालों को भी नहीं छोड़ा जाए।

Advertisement

मंत्री ने उर्वरक कंपनियों की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने दो टूक कहा कि बिहार को कंपनियों की चारागाह नहीं बनने दिया जाएगा। कंपनियों को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करना होगा और किसानों तथा राज्य की उर्वरक वितरण व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। सरकार किसी भी तरह की मनमानी या अनुचित व्यापारिक व्यवहार को स्वीकार नहीं करेगी।

उर्वरक कंपनियों के साथ जल्द बैठक भी होगी। इसमें खाद की आपूर्ति, कंपनियों की ओर से तय कीमत और FoR यानी Freight on Road व्यवस्था को लेकर चर्चा की जाएगी। मंत्री ने कहा कि FoR व्यवस्था सिर्फ कागज पर नहीं रहनी चाहिए। इसका फायदा वास्तविक रूप से किसानों तक पहुंचना चाहिए। इसके लिए राज्य सरकार भारत सरकार और संबंधित कंपनियों के साथ मिलकर जरूरी कदम उठाएगी।

होलसेलर की शिकायत पर भी होगी जांच

मंत्री ने उर्वरक वितरण व्यवस्था से जुड़े होलसेलर, रैक हैंडलर और कंपनियों को भी अपनी व्यवस्था सुधारने को कहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय निर्देशों की अनदेखी या किसानों के हितों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर किसी होलसेलर को कंपनी की ओर से निर्धारित कीमत से अधिक दर पर खाद उपलब्ध कराई जा रही है तो वह इसकी सूचना कृषि विभाग को दे सकता है। ऐसी शिकायत मिलने पर कंपनी या किसी दूसरे स्तर पर गड़बड़ी की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

सभी जिला कृषि पदाधिकारियों को अपने-अपने जिले के होलसेलरों के साथ बैठक करने का निर्देश दिया गया है। इन बैठकों में खाद की आपूर्ति और वितरण से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली जाएगी। इसके बाद जिला स्तर से विस्तृत रिपोर्ट विभाग को भेजी जाएगी, ताकि यह पता चल सके कि खाद की सप्लाई में परेशानी कहां आ रही है और उसे दूर करने के लिए क्या कदम उठाने की जरूरत है।

राज्य में फिलहाल खाद का पर्याप्त स्टॉक होने की बात भी कृषि मंत्री ने कही है। 13 अगस्त 2026 तक बिहार में 3.82 लाख मीट्रिक टन यूरिया, 1.33 लाख मीट्रिक टन डीएपी, 2.46 लाख मीट्रिक टन एनपीके, 0.67 लाख मीट्रिक टन एमओपी और 1.23 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है। मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि प्रखंडों में खाद का आवंटन वहां के फसल क्षेत्र और वास्तविक जरूरत के हिसाब से किया जाए, ताकि जिस इलाके में मांग ज्यादा है वहां किसानों को समय पर खाद मिल सके।

13 अगस्त तक 58 पर FIR, 294 के लाइसेंस रद्द

खाद की कालाबाजारी, जमाखोरी और अधिक कीमत पर बिक्री के खिलाफ पहले से भी कार्रवाई चल रही है। कृषि विभाग के मुताबिक वित्तीय वर्ष 2026-27 में 13 अगस्त तक अनियमितता के मामलों में 58 उर्वरक प्रतिष्ठानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं 294 उर्वरक प्रतिष्ठानों के उर्वरक प्राधिकार पत्र रद्द किए जा चुके हैं।

अब विभाग जल्द ही पूरे राज्य में सघन जांच और निगरानी अभियान शुरू करेगा। इस दौरान सिर्फ दुकानों पर खाद का स्टॉक देखने तक कार्रवाई सीमित नहीं रहेगी, बल्कि कंपनी से खाद निकलने के बाद होलसेलर और रिटेलर तक पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की जांच की जाएगी। खाद की उपलब्धता, आपूर्ति, बिक्री मूल्य और वितरण व्यवस्था भी जांच के दायरे में रहेगी।

सरकार का जोर इस बात पर है कि किसान को अपनी जरूरत के मुताबिक खाद, बीज और कीटनाशी आसानी से और निर्धारित उचित दर पर मिले। कृषि मंत्री ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया है कि किसानों के हित से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं होगा और बार-बार गड़बड़ी करने वाले प्रतिष्ठानों पर और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : बिहार में जमीन की रजिस्ट्री में कागजों का झंझट खत्म, नयी व्यवस्था क्या… जानें

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleपुराना सामान दो, नया घर ले आओ : रिलायंस डिजिटल की D.I.S.C.O सेल में जबरदस्त ऑफर
Next Article दर्द के साए में जिंदगी को नया हौसला, बेसहारा बेवा को 1 करोड़ का सुरक्षा कवच दे गया CCL-SBI

Related Posts

जॉब/एजुकेशन

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026
जॉब/एजुकेशन

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026
बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

SSC CHSL से असिस्टेंट प्रोफेसर तक, 5,259 पदों पर आवेदन का आज आखिरी मौका

October 7, 2026

ग्रेजुएट हैं तो तुरंत करें आवेदन, सुप्रीम कोर्ट में JCA के 250 पदों पर Vacancy

October 7, 2026

राशिफल @ 07 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 7, 2026

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.