Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Wednesday, 7 October, 2026 • 12:53 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर
बिहार

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
बिहार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में सरकारी भवनों और सार्वजनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए चल रहे ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प’ अभियान की विकास आयुक्त की अध्यक्षता में समीक्षा की गई। बैठक में अधिकारियों को लंबित काम तेजी से पूरा करने, स्वीकृत योजनाओं को समय पर जमीन पर उतारने और पूरे हो चुके कामों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। विकास आयुक्त ने कहा कि अभियान का मकसद सिर्फ पोर्टल पर काम दर्ज करना नहीं है। स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य संस्थान, पेयजल व्यवस्था और पंचायत स्तर की सरकारी सुविधाओं में सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब विभागों को दर्ज कार्यों से आगे बढ़कर उन्हें पूरा करने पर ध्यान देना होगा।

38 जिलों और 8,051 पंचायतों में 96,394 काम

अभियान के तहत राज्य के 38 जिलों और 8,051 पंचायतों से कुल 96,394 काम पोर्टल पर दर्ज किए गए हैं। इनमें 53,292 काम पुरानी सरकारी परिसंपत्तियों की मरम्मत और सुधार से जुड़े हैं, जबकि 43,020 काम नई संरचनाओं के निर्माण से संबंधित हैं। इन कार्यों की अनुमानित लागत 4,628.38 करोड़ रुपए है। ग्रामीण क्षेत्रों में 80,510 काम का लक्ष्य रखा गया था, जबकि अब तक 93,544 काम दर्ज किए जा चुके हैं। यह लक्ष्य का 116.19 प्रतिशत है। 29 जिलों ने 100 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि हासिल की है। किशनगंज, बांका, पटना, सीतामढ़ी और गया प्रमुख जिलों में रहे।

Advertisement

शिक्षा विभाग ने सबसे अधिक 34,255 काम दर्ज किए हैं। इनमें स्कूल भवनों की मरम्मत, रंग-रोगन, चहारदीवारी, शौचालय और अतिरिक्त कमरों से जुड़े काम शामिल हैं। पंचायती राज विभाग के 25,052 और ग्रामीण विकास विभाग के 13,810 काम दर्ज हुए हैं। समाज कल्याण विभाग के 10,759 तथा स्वास्थ्य विभाग के 6,149 काम शामिल हैं।

अब प्रविष्टि नहीं, काम पूरा करना लक्ष्य

समीक्षा में अधिकारियों को बताया गया कि पोर्टल पर आंकड़े बढ़ाना अभियान की सफलता नहीं है। स्वीकृत काम समय पर पूरे हों और निर्माण की गुणवत्ता अच्छी हो, यह ज्यादा जरूरी है। सरकार चाहती है कि अभियान को नियमित रखरखाव की व्यवस्था से जोड़ा जाए, ताकि आम लोगों को सरकारी सुविधाओं में वास्तविक बदलाव दिखाई दे।

इसे भी पढ़ें : राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना
Next Article बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

Related Posts

बिहार

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026
देश

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026
बिहार

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बिजली योजनाओं पर मंत्री लेशी सिंह सख्त, बोलीं लापरवाही हुई तो होगी कार्रवाई

October 7, 2026

बिहार में अब कागजों पर नहीं दिखेगा कायाकल्प, 96 हजार कामों पर सरकार की सीधी नजर

October 6, 2026

राहुल-प्रियंका समेत 50 सांसद हिरासत में, 8 घंटे चला धरना

October 6, 2026

महिला- बालिका मामलों पर बिहार पुलिस का फोकस, जेंडर संवेदनशीलता की दी गई खास ट्रेनिंग

October 6, 2026

T-20 मैच के रोज बदला रहेगा रांची का ट्रैफिक रूट, निकलने से पहले देख लें जरूर

October 6, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.