Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, 10 October, 2026 • 07:23 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे
बिहार

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
AI Generated Image
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में शराबबंदी कानून को जमीन पर सख्ती से उतारने के लिए सीएम सम्राट चौधरी के निर्देश के बाद प्रशासन पूरी ताकत झोंक रहा है। मुख्यमंत्री के कड़े रुख के बाद मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग ने पुलिस के साथ मिलकर सितंबर के महीने में पूरे राज्य में ताबड़तोड़ कार्रवाई की। दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने मिलकर 30 दिनों के भीतर 1 लाख 7 हजार से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। इसका मतलब यह है कि पूरे महीने औसतन हर रोज 3600 से ज्यादा अड्डों पर दबिश दी गई। इस बड़े अभियान के तहत करीब 9300 केस दर्ज किए गए हैं और 10 हजार से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर सीधे जेल भेजा गया है।

पीने वालों के साथ बेचने वालों पर भी चला डंडा

सरकार के सख्त रुख का असर मैदानी स्तर पर हर जिले में देखने को मिला है। गिरफ्तार किए गए 10 हजार से अधिक लोगों में सबसे बड़ी तादाद शराब का सेवन करने वालों की रही। जांच टीमों ने नशे की हालत में 7461 लोगों को रंगेहाथ पकड़ा। वहीं, शराब माफिया और इस अवैध धंधे के नेटवर्क की रीढ़ तोड़ने के लिए सप्लायरों पर भी सीधा प्रहार किया गया है। अवैध निर्माण, स्टॉक रखने और तस्करी के आरोप में 3200 से अधिक धंधेबाजों को दबोचा गया है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, ऊपर से मिले स्पष्ट निर्देशों के तहत सिंडिकेट को जड़ से खत्म करने के लिए सप्लायरों की धरपकड़ पर सबसे ज्यादा जोर दिया जा रहा है।

देसी से लेकर विदेशी शराब का बड़ा जखीरा बरामद

सितंबर के दौरान की गई चौतरफा छापेमारी में कुल 5 लाख 87 हजार 618 लीटर शराब पकड़ी गई है। बरामद खेप में सबसे ज्यादा 4 लाख 17 हजार लीटर अवैध देसी शराब शामिल है, जिसे ग्रामीण और दियारा इलाकों में खपाने की तैयारी थी। इसके अलावा 1 लाख 65 हजार 360 लीटर विदेशी शराब और 4600 लीटर कच्चा स्पिरिट भी जब्त किया गया है। जानकारों का कहना है कि अगर यह स्पिरिट बाजार में पहुंच जाती, तो इससे हजारों लीटर मिलावटी और जहरीली शराब तैयार हो सकती थी, जिसे समय रहते नाकाम कर दिया गया।

तस्करी में लगे 982 वाहन जब्त, आगे भी जारी रहेगी सख्ती

शराब की खेप को एक जगह से दूसरी जगह पहुंचाने में जुटे तस्करों के वाहनों पर भी प्रशासन ने पूरी तरह शिकंजा कस दिया है। महीने भर में कुल 982 गाड़ियां जब्त की गईं। तस्करों की पहली पसंद बाइक और स्कूटी रही, इसलिए जब्त वाहनों में 683 दोपहिया गाड़ियां हैं। इसके अलावा 83 ऑटो रिक्शा, 185 कार और जीप समेत 31 बड़े ट्रक व पिकअप वैन भी जब्त किए गए हैं। विभाग के अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि सीएम के निर्देशों के अनुरूप त्योहारों के मौसम में यह अभियान धीमा नहीं पड़ेगा, बल्कि सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील जगहों पर जांच की रफ्तार और तेज की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : स्वाद, सेहत और समृद्धि की नई इबारत… एक मुट्ठी मखाना ने खोल दिए बिहार के लिए दुनिया भर के दरवाजे

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleमहिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन
Next Article तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

Related Posts

राशिफल

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026
Headlines

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026
बिहार

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 10 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 10, 2026

रांची में कैरेबियाई तूफान : वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास

October 9, 2026

तारीख पर तारीख से मुक्ति, बिहार के गांवों में मोबाइल से सुलझ गए 44 हजार लफड़े

October 9, 2026

शराबबंदी का मेगा एक्शन : हर रोज 3600 ठिकानों पर रेड, 7400 पियक्कड़ और 3200 तस्कर सलाखों के पीछे

October 9, 2026

महिला से मारपीट के इल्जाम में थानेदार समेत दो सस्पेंड, CM के निर्देश पर SP ने लिया एक्शन

October 9, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.