Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Friday, 16 October, 2026 • 06:00 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » आतंकियों के निशाने पर हैं बिहार के भाजपा नेता
बिहार

आतंकियों के निशाने पर हैं बिहार के भाजपा नेता

July 20, 2022No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ बिहार के कुछ नेता भी इस्लामिक स्टेट के आतंकियों के निशाने पर हैं। इसका खुलासा खुफिया एजेंसी आईबी ने किया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की सूचना के बाद बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी जिलों को अलर्ट किया है। आईबी की रिपार्ट के अनुसार बिहार के कई भाजपा नेता आतंकियों के निशाने पर हैं।

आईबी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत ने अपनी पत्रिका के नये एडिशन में भाजपा के खिलाफ हमले की बात लिखी है और इसे लिखने के बाद संगठन ने अपने ट्विटर हैंडिल पर शेयर भी किया है। अब पुलिस मुख्यालय ने राज्य में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी के साथ ही रेल पुलिस को अलर्ट किया है।

पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी लेटर के अनुसार, ‘@khorasandairy” ने टि्वटर पर भी 14 जुलाई को इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रान्त (आईएसकेपी) के कवर पेज को शेयर किया था। जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिखाया गया है।वॉयस ऑफ खुरासान पत्रिका ने अपने नए एडिशन में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ हमले की बात को लिखा है। इस बात के सामने आने के बाद से सुरक्षा एजेंसियों के बीच हड़कंप मच गया है।

 

बिहार में भाजपा के इन नेताओं पर होगा खास ध्यान

उल्लेखनीय है कि बिहार में भाजपा के 17 सांसद हैं। गिरिराज सिंह, अश्विनी चौबे, डॉ संजय जायसवाल, हरिभूषण ठाकुर बचौल सहित कई नेता अपने बयान और हिंदुत्व के कारण चर्चा में बने रहते हैं। यही वजह है कि ये तमाम नेता अब आतंकियों के निशाने पर हैं और इन्हें लगातार उनसे खतरा बताया जा रहा है। हालांकि केंद्र ने पहले ही लगभग 12 भाजपा नेताओं को वाइ और कई नेताओं को जेड श्रेणी की सुरक्षा भी दे रखी है। फिलहाल इन नेताओं को ज्यादा अहतियात बरतने की जरुरत है।

 

बिहार में भाजपा के विधायकों की बात करे तो यहां 77 विधायक हैं, इनमें हरिभूषण ठाकुर बचौल, संजीव चौरसिया, संजय सिंह और पवन जायसवाल को भाजपा विधायकों में फायर ब्रांड माना जाता है। जो आतंकियों के निशाने पर हो सकते है। केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह और अश्विनी चौबे को पहले से ही केंद्र सरकार ने जेड श्रेणी की सुरक्षा दे रखी है। जब बिहार में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बवाल हुआ और भाजपा नेताओं को निशाना बनाया गया तो सांसद संजय जायसवाल और संजीव चौरसिया को केंद्र सरकार की तरफ से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleहजारीबाग मेंं जेजेएमपी नक्सली संगठन ने पोस्टर चिपकाकर ठेकेदारों को दी चेतावनी
Next Article तेजस्वी जी, अगर द्रोपदी मुर्मू मूर्ति है तो फिर राबड़ी देवी को किस श्रेणी में रखा जाएगा : अनुराधा

Related Posts

Headlines

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026
Headlines

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026
Headlines

अपशकुन मान 4 साल के मासूम बेटे का रेत डाला था गला, अब उम्र कटेगी जेल में 

October 16, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

IND vs WI: आखिरी टी-20 से पहले टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, भुवनेश्वर कुमार की एंट्री

October 16, 2026

मां के श्राद्ध का 9वां दिन : सीएम हेमंत ने निभाई दातून-पानी की परंपरा

October 16, 2026

‘जेलर 2’ की रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग, पहले दिन ही ‘एनिमल’ का वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड टूटा

October 16, 2026

जमशेदपुर में देर रात आग का तांडव, 9 दुकानें जलकर खाक

October 16, 2026

राशिफल @ 16 अक्टूबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

October 16, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.