Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 24 September, 2026 • 12:08 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » विकराल हुई बाढ़ की स्थिति, 50 हजार लोग हुए प्रभावित
बिहार

विकराल हुई बाढ़ की स्थिति, 50 हजार लोग हुए प्रभावित

August 31, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय: बेगूसराय वासी इन दिनों प्रकृति की दोहरी मार झेल रहे हैं। बेगूसराय का 11 प्रखंड सुखाड़ से तबाह है तो सात प्रखंड एवं नगर निगम का दो वार्ड गंगा नदी के उफान से त्राहिमाम कर रहा है।

गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 80 सेंटीमीटर ऊपर चले जाने के कारण 22 पंचायत के करीब 50 हजार की आबादी बाढ़ प्रभावित हो गई है, जहां कि प्रशासन द्वारा नाव सहित अन्य राहत उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

Advertisement

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया

बुधवार को DM रोशन कुशवाहा ने बलिया अनुमंडल कार्यालय में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा करने के साथ-साथ चिचियाही बांध का भ्रमण कर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। अनुमंडल कार्यालय में बैठक कर DM ने प्रभावित अंचलों में प्रशानिक स्तर पर उठाए गए तैयारियों की समीक्षा की तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रभावितों के जान-माल की सुरक्षा एवं त्वरित तथा ससमय राहत की पहुंच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बाढ़ में तबदिल गाँँव की तस्‍वीर

DM ने बताया कि गंगा नदी का जलस्तर पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। दियारा क्षेत्र में मार्ग अवरुद्ध हो गया है, 20-25 नाव का परिचालन किया जा रहा है। मेडिकल कैंप और पशुपालन टीम को नाव के माध्यम से दियारा क्षेत्र आज से भेजा जा रहा है, कल तक सभी जगह टीम पहुंच जाएगी, ताकि वहां के लोगों एवं उनके पशुओं के स्वास्थ्य में परेशानी नहीं हो।

22 पंचायत की 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित

बांध पर आकर रहने वाले बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जनरेटर और लाइट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि रात में रह रहे लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। अब तक 22 पंचायत की 40 हजार से अधिक आबादी प्रभावित है। अभी घरों में उस तरह की हालत नहीं है, घरों में रह रहे लोगों की स्थिति खराब होती है तो विस्थापित कर राहत केंद्रों पर लाया जाएगा। किसी भी लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के मद्देनजर जिला प्रशासन सतर्क है तथा आपदा प्रबंधन के लिए निर्धारित SOP के तहत सभी व्यवस्था कर ली गई है। जिला प्रशासन किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए तैयार है।

महिला के सिर मुड़वाकर गांव में घुमाया, आठ लोगों पर मुकदमा दर्ज

इधर, सिमरिया घाट बिंद टोली के सैकड़ों घरों में बाढू का पानी प्रवेश कर गया है, लेकिन अब तक किसी भी प्रकार की सरकारी सहायता उपलब्ध नहीं कराई गई है। बुधवार को तेघड़ा विधायक राम रतन सिंह ने बिंद टोली का निरीक्षण किया तथा लोगों को जल्द ही प्रशासनिक स्तर से सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअवैध संबंध के संदेह में पत्नी पर धारदार हथियार से किया हमला
Next Article बॉयोमेट्रिक्स मशीन पर बनेगी कर्मचारियों की उपस्थिति

Related Posts

Headlines

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026
Headlines

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026
Headlines

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026
Advertisement
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

चुनाव आयोग ने अंदरूनी मतभेद की खबरों को नकारा, कहा- सबकी रजामंदी से हुआ हर फैसला

September 23, 2026

बेदाग चेहरे के लिए महंगे प्रोडक्ट नहीं, घर में मौजूद धनिए से बनाएं ये आसान फेस पैक

September 23, 2026

चेन झपटने वाले सीधे जाएंगे जेल, हर थानेदार को फील्ड में उतरने का हुक्म

September 23, 2026

रौद्र रूप में रांची के वॉटरफॉल्स, हुंडरू-जोन्हा-दशम को लेकर अलर्ट जारी

September 23, 2026

‘देख सपाई, बिटिया घबराई… 2017 से पहले यही हाल था’ : गोरखपुर में सपा पर बरसे सीएम योगी

September 23, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.