Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 11 October, 2026 • 07:24 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » जूनियर छात्रों ने सीनियर का किया अपहरण… जानें वजह
बिहार

जूनियर छात्रों ने सीनियर का किया अपहरण… जानें वजह

July 4, 2026No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
सीनियर
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार की राजधानी पटना के प्रतिष्ठित संत माइकल हाई स्कूल में सीनियर-जूनियर के विवाद ने सनसनीखेज मोड़ ले लिया। 11वीं के एक छात्र का कथित तौर पर स्कूल के मुख्य गेट से ही अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि उसी स्कूल के 10वीं के पांच छात्रों ने उसे जबरन कार में बैठाया, करीब डेढ़ घंटे तक मारपीट की और बाद में स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। घटना दीघा थाना क्षेत्र की है।पुलिस के अनुसार पीड़ित छात्र हाल ही में 10वीं पास करने के बाद स्कूल से माइग्रेशन सर्टिफिकेट लेने आया था। दोपहर करीब 1:30 बजे जैसे ही वह गेट से बाहर निकला, पहले से मौजूद छात्रों ने उसे पकड़कर कार में बैठा लिया। गेट पर मौजूद लोगों को लगा कि बच्चे आपस में मजाक कर रहे हैं, इसलिए किसी ने शुरुआत में दखल नहीं दिया।

पुरानी रंजिश में रची गई साजिश

दीघा थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला छात्रों के बीच पुरानी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई से जुड़ा लग रहा है। कुछ दिन पहले दोनों पक्षों के बीच स्कूल परिसर में विवाद और मारपीट हुई थी। पुलिस का मानना है कि उसी का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया।घटना की सूचना मिलते ही छात्र के परिजन दीघा थाने पहुंचे। पुलिस ने तत्काल पूरे जिले में अलर्ट जारी कर छात्र की तलाश शुरू कर दी। करीब डेढ़ घंटे बाद आरोपी छात्र को स्कूल के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित सुरक्षित है। उसके बयान के आधार पर मुख्य आरोपी समेत तीन नाबालिग छात्रों को नामजद करते हुए पांच छात्रों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई गाड़ी बरामद कर ली है और सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

मनोवैज्ञानिक ने बताई बढ़ती हिंसक प्रवृत्ति की वजह

बिहार की वरिष्ठ क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक डॉ. बिंदा सिंह का कहना है कि बच्चों के व्यवहार में तेजी से बदलाव आया है। उनके अनुसार मोबाइल, इंटरनेट, हिंसक फिल्में और आक्रामक वीडियो गेम बच्चों के स्वभाव को प्रभावित कर रहे हैं। कई बच्चे यह समझ ही नहीं पाते कि उनका व्यवहार गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है।उन्होंने कहा कि कुछ मामलों में नशे, गलत संगत और परिवार के कमजोर संवाद का भी असर देखने को मिलता है। हालांकि यह सभी बच्चों पर लागू नहीं होता। डॉ. के मुताबिक माता-पिता को बच्चों के साथ अधिक समय बिताना चाहिए और उनकी समस्याओं को समझने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि घटना के पीछे की असली वजह पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

इसे भी पढ़ें : भारत में सक्रिय चीनी बिजली कंपनियां अब भर सकेंगी सरकारी टेंडर
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleभारत में सक्रिय चीनी बिजली कंपनियां अब भर सकेंगी सरकारी टेंडर
Next Article 137 दिन ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले CISF जवान को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

Related Posts

Headlines

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026
Headlines

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026
Headlines

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

भौकाल बनाने के वास्ते सोशल मीडिया पर लहराया कट्टा, पुलिस ने निकाल दी हेकड़ी

October 11, 2026

घर की चारदीवारी से निकल बनेंगी बॉस, बिहार की बेटियों के स्टार्टअप को सम्राट सरकार का सहारा

October 11, 2026

नशे के गंदे धंधे पर चतरा पुलिस की तीखी चोट, पंजाब भेजने से पहले…

October 11, 2026

सीएम हेमंत ने मां रूपी सोरेन के लिए निभाई रस्म, अर्पित किया भोजन

October 11, 2026

पटना मेट्रो का सीएम सम्राट ने किया ग्राउंड रियलिटी चेक, तय की 2028 की डेडलाइन

October 11, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.