Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Monday, 14 September, 2026 • 10:29 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेजस्वी बनेंगे बिहार के सीएम? ‘उपचुनाव के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी RJD’!; काँग्रेस प्रभारी के बयान से मचा बवाल
बिहार

तेजस्वी बनेंगे बिहार के सीएम? ‘उपचुनाव के बाद बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी RJD’!; काँग्रेस प्रभारी के बयान से मचा बवाल

October 19, 2021No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बिहार। बिहार में आगामी विधानसभा उपचुनाव से पहले कांग्रेस और आरजेडी के बीच टकराव इस कदर बढ़ गया है कि अब कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उपचुनाव के बाद आरजेडी बीजेपी के साथ गठबंधन कर लेगी.

बिहार कांग्रेस के प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा है कि उपचुनाव में कुशेश्वरस्थान से जो कि कांग्रेस की परंपरागत सीट रही है वहां से आरजेडी ने अपना उम्मीदवार खड़ा करके स्पष्ट कर दिया है कि तेजस्वी यादव को सरकार बनाने के लिए कांग्रेस के साथ की अब जरूरत नहीं है.

auto

भक्त चरण दास ने कहा इसी कारण से आरजेडी ने कांग्रेस को दरकिनार कर दिया है और उपचुनाव के बाद वह बीजेपी के साथ हाथ मिला लेगी. उन्होंने कहा, ”आरजेडी ने कांग्रेस के साथ ऐसा क्यों किया इसके पीछे कोई न कोई राजनीतिक चाल जरूर है. यह सब साफ हो गया है कि जिन शक्तियों के खिलाफ हम लोग एक हुए थे उसके साथ आरजेडी उपचुनाव के बाद जाएगी. आरजेडी को अगर कांग्रेस के 19 विधायकों की जरूरत नहीं है तो फिर किसकी जरूरत है यह गणित की बात है.”

RJD का पलटवार

कांग्रेस के इस बड़े आरोप कि उपचुनाव के बाद आरजेडी बीजेपी के साथ गठबंधन करेगी को लेकर आरजेडी सांसद मनोज झा ने कांग्रेस पर करारा पलटवार किया है. मनोज झा ने भक्त चरण दास को उनकी राजनीतिक हैसियत बताते हुए कहा कि बिहार का प्रभारी बनने से पहले उन्हें बिहार की राजनीति के बारे में समझ लेना चाहिए था.

आरजेडी सांसद मनोज झा ने कहा, “भक्त चरण दास का बयान हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण दोनों है. उनको बिहार की आर्थिक, सामाजिक और राजनीति के बारे में कोई समझ नहीं है. बिहार कांग्रेस का प्रभारी बनने का मतलब यह नहीं है कि भक्त चरण दास कांग्रेस की लुटिया ही डुबो दें. बिहार का प्रभारी कहलाने से पहले उन्हें बिहार की थोड़ी बहुत समझ होनी चाहिए.”

कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर चुनाव

दरअसल, बिहार में 30 अक्टूबर को कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट पर उपचुनाव होना है. पिछले चुनाव में कुशेश्वरस्थान से कांग्रेस चुनाव हार गई थी और उसका उम्मीदवार दूसरे नंबर पर रहा था इसी वजह से इस उपचुनाव में कांग्रेस कुशेश्वरस्थान से चुनाव लड़ना चाहती थी. कांग्रेस का आरोप है कि आरजेडी ने बिना उससे बातचीत किए हुए कुशेश्वरस्थान और तारापुर सीट से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी. आरजेडी के इस कदम से नाराज होकर कांग्रेस ने भी दोनों सीटों पर आरजेडी के खिलाफ अपने उम्मीदवार मैदान में उतार दिये हैं.

कांग्रेस और आरजेडी के द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतारने की वजह से उपचुनाव में महागठबंधन ने बड़ी दरार पड़ गई है इसको लेकर लगातार दोनों दलों के नेताओं के बीच में बयानबाजी तेज है. कांग्रेस लगातार आरोप लगा रही है कि आरजेडी ने गठबंधन धर्म का पालन नहीं किया और कुशेश्वरस्थान सीट पर अपना उम्मीदवार उतार दिया.

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: बंगाल में उपचुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवार सहित भाजपा नेताओं पर हमला
Next Article मुख्यमंत्री 11वीं जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का 20 को करेंगे उद्घाटन

Related Posts

बिहार

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026
Headlines

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026
झारखंड

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 14 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 14, 2026

रामगढ़ की शिवानी सिन्हा को मिली लोजपा (रामविलास) में बड़ी जिम्मेदारी… जानें क्या

September 13, 2026

‘बप्पा’ के उत्सव के लिए सुरसंड तैयार… सात दिन सजेगा दरबार, तगड़ी होगी सुरक्षा 

September 13, 2026

राजधानी में ताबड़तोड़ चली गोलियां, तफ्तीश में जुटी पुलिस

September 13, 2026

‘बच्चे को स्क्रीन नहीं, आपका वक्त चाहिए’… भागे हुए किशोर की वापसी पर DSP की दो टूक नसीहत

September 13, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.