Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 13 September, 2026 • 03:05 pm
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » राजद को देना होगा प्रदर्शन के दौरान बिहारियों की मौत का जवाब : गिरिराज सिंह
बिहार

राजद को देना होगा प्रदर्शन के दौरान बिहारियों की मौत का जवाब : गिरिराज सिंह

June 17, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

बेगूसराय। ”अग्निपथ” के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस में जलकर एक व्यक्ति की मौत के लिए केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) को जिम्मेदार बताया है। अग्निपथ के नाम पर हो रहे प्रदर्शन हो राजद प्रायोजित हिंसा करार देते हुए गिरिराज सिंह ने कहा है कि बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के उग्र प्रदर्शन में सरकारी संपत्तियों को जलाने के साथ ही बिहारियों की मौत हो रही है, राजद को इसका जवाब बिहार को देना होगा।

सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से अपील करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि किसी भी असंतोष या भ्रम में नहीं पड़ें, एक उज्ज्वल भविष्य आपका इंतजार कर रहा है। सरकार की मंशा बिल्कुल साफ है, सरकार संवेदनशील है, कुछ दिनों में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अग्निपथ में युवाओं को बेहतर रोजगार देने की व्यवस्था की गई है। सेना में चार में से एक को लिया जाएगा तो अन्य तीन लोग अगले चार साल में नौकरी के लिए पूरी तरह से तैयार होंगे।

auto

इसलिए अग्निपथ योजना पर फैलाए जा रहे झूठ से सावधान रहें। यह योजना देश सेवा के मद्देनजर युवाओं के लिए एक अभूतपूर्व कदम है। अग्निवीर अपने युवावस्था में चार साल का कार्यकाल पूरा होने पर पेशेवर और व्यक्तिगत रूप से भी खुद को बेहतर बनाने के अहसास के साथ परिपक्व एवं आत्म अनुशासित होंगे। सभ्य समाज में सैन्य लोकाचार के साथ अनुशासित और कुशल युवाओं की उपलब्धता होगी। सशस्त्र बलों की भर्ती नीति में परिवर्तनकारी सुधार से युवाओं को देश की सेवा करने एवं राष्ट्र निर्माण में योगदान करने का अनूठा अवसर मिलेगा।

सशस्त्र बलों का प्रोफाइल युवा और ऊर्जावान होने से एक नया अध्याय शुरू होगा। अग्निवीरों का सर्वोत्तम संस्थानों में कराया जाने वाला प्रशिक्षण, उनके कौशल और योग्यता को बढ़ाने का अवसर देगा। कुछ लोग अफवाह फैला कर रहे हैं कि अग्निपथ के यह अग्निवीर चार साल के बाद क्या करेंगे, वह जान लें कि इन्हीं अग्निवीरों का चयन सशस्त्र बलों के स्थायी कैडर में हो जाएगा। कई राज्यों में सीएपीएफ, असम राइफल्स पुलिस एवं संबद्ध बलों में प्राथमिकता दी जाएगी।

आईटी, सिक्योरिटी, इंजीनियरिंग सेक्टर कुशल एवं अनुशासित अग्निवीर को प्राथमिकता देने की घोषणा कर चुके हैं। जो आगे की पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं उनके लिए 12 वीं के समकक्ष प्रमाणपत्र तथा आगे की पढ़ाई के लिए ब्रिजिंग कोर्स की व्यवस्था किया जाएगा। जो अपना व्यवसाय शुरु करना चाहते हैं उनके लिए बैंक लोन योजनाओं में प्राथमिकता दी जाएगी। अग्निवीर कार्यकाल के बाद नागरिक दुनिया में उनकी प्रगति के लिए जो रास्ते खुलेंगे, वह राष्ट्र निर्माण की दिशा में काफी लाभदायक होंगे।

करीब 12 लाख रुपये की सेवा निधि वित्तीय दबाव के बिना भविष्य के सपनों को आगे बढ़ाने में मदद करेगी। समाज में लौटने वालों के लिए पर्याप्त पुन: रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा वे युवाओं के लिए रोल मॉडल के रूप में उभर सकते हैं। इसलिए किसी के बहकावे में आकर अपना जीवन बर्बाद नहीं करें, भर्ती की तैयारी करें।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleब्रेकिंग: अगले 3 घण्टों में बारिश और वज्रपात का पूर्वानुमान, मौसम विभाग की जानकारी
Next Article बिहार में अग्निपथ : रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

Related Posts

Headlines

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026
Headlines

अमित शाह से मिले राष्ट्रीय मंत्री डॉ प्रदीप वर्मा, बोले- शीर्ष नेतृत्व का मार्गदर्शन ही कार्यकर्ताओं की ताकत

September 12, 2026
Headlines

तारीखों की भूलभुलैया नहीं, अदालत ने मुकदमों के बोझ तले दबे चेहरों पर बिखेर दी राहत की धूप

September 12, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

7वीं पास के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, झारखंड में 772 पदों पर Vacancy

September 13, 2026

जूते-चप्पल में जरा सी गलती पड़ सकती है भारी! गलत फुटवियर से हो सकती है ये परेशानियां

September 13, 2026

भाजपा नेता के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने दागी 10 गोलियां

September 13, 2026

राशिफल @ 13 सितंबर 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

September 13, 2026

10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए नौकरी का मौका, 1000 से ज्यादा पदों पर Vacancy

September 12, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.