अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
Patna : बिहार के डिप्टी CM सम्राट चौधरी को जान से मारने की धमकी मिलने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यह धमकी मोबाइल पर मैसेज के जरिए दी गई, जिसमें लिखा था, “24 घंटे के अंदर सम्राट चौधरी को गोली मार दूंगा, सच बोल रहा हूं।” इस घटना से हड़कंप मच गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धमकी का मैसेज समर्थक के फोन पर आया
मिली जानकारी के अनुसार यह धमकी भरा मैसेज सम्राट चौधरी के एक समर्थक के मोबाइल पर बीती देर रात भेजा गया। मैसेज पढ़ते ही समर्थक के होश उड़ गए और उसने तुरंत इसकी सूचना डिप्टी सीएम के सुरक्षा घेरे में तैनात अधिकारियों को दी। इसके बाद पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच, साइबर सेल की मदद
धमकी भरे मैसेज की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। मैसेज जिस नंबर से भेजा गया, उसे ट्रेस करने की कोशिश शुरू कर दी गई है। पुलिस ने साइबर सेल की मदद ली है ताकि धमकी देने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाया जा सके। सूत्रों के अनुसार मोबाइल नंबर की डिटेल खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपी तक पहुंचने की उम्मीद है।
सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
इस घटना के बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है। पुलिस और प्रशासन इस मामले को गंभीरता से ले रहा है। फिलहाल, जांच जारी है और पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।
इसे भी पढ़ें : गया में ब्रू’टल म’र्डर : महिला का सिर, हाथ और पैर का’ट फेंक दी बॉडी



