Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, 15 September, 2026 • 05:18 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » थाने में बाढ़ के पानी के साथ घुसे सांप, पुलिसवाले भयभीत
बिहार

थाने में बाढ़ के पानी के साथ घुसे सांप, पुलिसवाले भयभीत

July 28, 2020No Comments4 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

पटना: बिहार में बाढ़ का कहर गहराता जा रहा है। गंडक के साथ बागमती, महानंदा व कोसी भी उफान पर हैं। जगह-जगह बांधों का टूटना जारी है। इस बीच दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाने में बाढ़ का पानी घुस गया है। हाल यह है कि पानी में सांप घूम रहे हैं और पुलिस के पास पेट्रोलिंग पर जाने के लिए नाव तक नहीं है। उधर, गोपालगंज में नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर बाढ़ का पानी आने से गोरखपुर से आने वाले वाहनों काे रूट बदलकर आगे भेजा जा रहा है।
थाने में पानी के साथ घुसे सांप, पुलिसवाले भयभीत
दरभंगा के कुशेश्वर स्थान पुलिस थाना में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। हाल यह है कि थाना में बाढ़ के पानी के बीच सांप घूमते दिख रहे हैं। हालात से विवश हो गए पुलिसकर्मी भय तले ड्यूटी कर रहे हैं। फिलहाल पेड़ के नीचे सारा काम कर रहे हैं। एक पुलिसकर्मी ने बताया कि उनके पास बाए़ प्रभावित इलाकों में पेट्रोलिंग पर जाने के लिए नाव तक नहीं है। वे अपने पैसे से नाव खरीद कर ग्रामीण इलाकों में पेट्रोलिंग के लिए जा रहे हैं।
पानी के दबाव से जगह-जगह टूट रहे बांध
बिहार में बारिश के बीच बाढ़ का कहर जारी है। पश्चिम चंपारण और मुजफ्फरपुर में दो तटबंध सहित सारण तटबंध कई जगह से टूट गए। पश्चिम चंपारण के मझौलिया में कोहड़ा नदी के दबाव से तटबंध टूट गया, जिससे तीन सौ घरों में पानी घुस गया है। वहीं मुजफ्फरपुर में कदाने नदी का तटबंध फिर टूट गया। गोपालगंज में मांझा के पुरैना के बाद बैकुंठपुर के सोनवलिया, मड़वा तथा मूंजा में सारण तटबंध के जगह-जगह टूटने से गंडक नदी की विनाशकारी बाढ़ से चार प्रखंडों में स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं समस्तीपुर-दरभंगा और सुगौली-मझौलिया रेलखंड पर ट्रेन परिचालन ठप रहा। मुजफ्फरपुर में बूढ़ी गंडक ने बंदरा प्रखंड के बडग़ांव में रिंग बांध को तोड़ दिया। इससे हजारों की आबादी प्रभावित हो गई। मुजफ्फरपुर शहर के नए क्षेत्रों में बूढ़ी गंडक का पानी फैल रहा है।
लालबकेया व बूढ़ी गंडक उफान पर
इस बीच पयिचम पंचारण के शिवराजपुर गांव के पास चंपारण तटबंध में जारी रिसाव को लोगों ने रोक दिया है। पूर्वी चंपारण के शीतलपुर के पास पुल पर कटाव जारी है। छपवा-रक्सौल एनएच 527 डी पर वाहनों की आवाजाही पर रोक है। मधुबनी में स्थिति यथावत है। समस्तीपुर में बूढ़ी गंडक का जलस्तर लाल निशान से ऊपर है। शहर पर खतरा बढ़ गया है। करेह तटबंध से रिसाव जारी है। सीतामढ़ी में बागमती, अधवारा और लालबकेया उफान पर हैं। मोतिहारी और सीतामढ़ी से शिवहर का संपर्क बाधित है।
खगडि़या के 90 गांव डूबे, नदियों में उतार-चढ़ाव जारी
पूर्व बिहार, कोसी और सीमांचल में भी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कई बाढ़ प्रभावित इलाकों से पानी निकल रहा है। खगडिय़ा में सरकारी आंकड़ों के अनुसार सात प्रखंडों की 32 पंचायतें बाढ़ की चपेट में हैं। इन पंचायतों के 90 गांव डूबे हुए हैं।
जलस्तर में वृद्धि के कारण तटबंधों पर दबाव

नदियों के जलस्तर में वृद्धि के कारण कई तटबंधों पर दबाव बना हुआ है। चौथम में दो जगहों पर बांध में रिसाव हो रहा है। मुंगेर में भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हो रही है। सुपौल में कोसी नदी के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। किशनगंज में महानंदा और मेंची नदी के जलस्तर में बढ़ोरी हुई है। ये नदियां कटाव कर रही हैं। कटिहार में महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।
गोरखपुर से आ रहे वाहनों के लिए रूट बदला
गोपालगंज में नेशनल हाइवे और स्टेट हाइवे पर बाढ़ का पानी आने से गोरखपुर से आने वाले वाहनों को मेहरौना बॉर्डर के रास्ते मुजफ्फरपुर के लिए भेजा जा रहा है। सिवान में रविवार की शाम से ही स्टेट हाइवे-73 पर 10 किलोमीटर से अधिक दूरी तक जाम लगा रहा। बाढ़ से गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में 20 बाढ़ की चपेट में हैं। छपरा में पानापुर प्रखंड में बाढ़ ने विकराल रूप धारण कर लिया है।

auto
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleअयोध्या में पांच अगस्त को 500 करोड़ की परियोजनाओं का होगा लोकार्पण व शिलान्यास
Next Article कई वाहनों को रौंदते अनियंत्रित हाइवा दुकान में घुसा

Related Posts

Headlines

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026
Headlines

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026
Headlines

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026
Advertisement
auto
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

सीएम सम्राट ने विधि-विधान से की बप्पा की आरती,  बिहार की तरक्की की मांगी दुआ

September 14, 2026

पटना में होगा दिग्गज साहित्यकारों का जुटान, सीएम ने किया साहित्य समागम का ऐलान

September 14, 2026

बिहार के सरकारी अस्पतालों की बदलेगी सूरत, 31 अक्टूबर तक का अल्टीमेटम

September 14, 2026

कोकर डिस्टलरी पार्क के तालाब में डूबे धनेश्वर उरांव, गये थे नहाने

September 14, 2026

जेब में कंघी रखने वाले पुरुषों की कैसी होती है पर्सनैलिटी? मनोविज्ञान ने खोला राज

September 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.