Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 3 May, 2026 • 02:40 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- बेईमानी से सत्ता पर काबिज हो गए
बिहार

तेजस्वी ने सीएम नीतीश पर बोला हमला, कहा- बेईमानी से सत्ता पर काबिज हो गए

March 30, 2022No Comments3 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

गोपालगंज। तेजस्वी यादव विधान परिषद उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित सभा को संबोधित करने बुधवार को गोपालगंज आए। उन्होंने इस दौरान नीतीश सरकार पर हमला बोला।

नेत प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि विधान सभा चुनाव में राजद सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। राजद की सरकार भी बनी थी, लेकिन कुछ लोग बेईमानी से सत्ता पर काबिज हो गए। तेजस्वी ने कहा कि यह सरकार कैसे चल रही है, पता ही नहीं चल रहा है। सरकार में कोई किसी की नही सुन नहीं रहा है। भाजपा व जदयू के लोग एक-दूसरे को कोस रहे है.।विधान सभा में स्पीकर की नहीं सुनी जा रही है। मंत्री की अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। विधान परिषद के महागठबंधन उम्मीदवार दिलीप सिंह के लिए नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से वोट देने की अपील किया।

शराबबंदी संशोधन विधेयक विधानसभा से पास

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव शहर के भीएम फील्ड में जनप्रतिनिधियों के सभा को संबोधित करते उन्होंने जमकर सरकार पर निशाना साधा और नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि नीतीश कुमार डीएम और एसपी के गुलाम हैं। इनको जल्द से जल्द बिहार से हटाइए ।इसके लिए विधान परिषद में हमारी ताकत को बढ़ाइए और गोपालगंज से महागठबंधन के उम्मीदवार को भारी बहुमत से जीताकर पटना भेजिए।

उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा के चुनाव में महा गठबंधन से मात्र 12000 वोट ही राजग को ज्यादा मिला हैं। इसलिए राजग के लोग बेईमानी करके सरकार बना लिए हैं और भोरे उम्मीदवार को तो विजेता घोषित करने के बाद सर्टिफिकेट किसी और को दिया गया। जनता का आदेश तो महागठबंधन को सरकार बनाने के लिए मिला था। परंतु चोर दरवाजे से सरकार बना लिया गया।

Breaking: झारखंड सरकार ने दे दिया रामनवमीं जुलूस का परमिशन, देखें! डिटेल

नीतीश कुमार ने 19 लाख नौकरी देने का वादा किया था और जब कुछ दिन बीत जाने के बाद हमने पटना की सड़कों पर उतर कर नीतीश को याद दिलाने का प्रयास किया तो हम विधायकों की पिटाई की गई।बिहार में शराबबंदी पर भी तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि यहां कहने को तो शराब बंदी है। लेकिन होम डिलीवरी चालू है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हैं।मास्टर जी को शराबी पकड़ने के लिए लगा दिया गया। खिचड़ी बनाएंगे की शराबियों को पकड़ेंगे पढ़ाई की तो बात ही दूर है।उसने कहा कि यहां डबल इंजन कि नहीं ट्रिपल इंजन की सरकार क्योंकि सरकार के ही लोग आपस में एक दूसरे की खिंचाई करते हैं। सरकार के ही मंत्री और विधायक कई बार बोल चुके हैं कि उनका बात तो चपरासी भी नहीं सुनता हैं। डीएम एसपी की तो बात ही छोड़िए। इसी वजह से एक विधायक ने तो इस्तीफा सौंप दिया था ।

तेजस्वी ने कहा कि सरकार में जब स्पीकर का मान सम्मान नहीं हो रहा है, तो पंचायत प्रतिनिधियों की क्या प्रतिष्ठा रहेगी। इसलिए अपनी मान सम्मान और प्रतिष्ठा को बचाने के लिए सभी लोग राजद उम्मीदवार को विजयी बनाएं।वही मुकेश साहनी पर भी तंज कसते हुए तेजस्वी ने कहा कि मैंने उनको (मुकेश साहनी को ) बोला था कि ध्यान रखिएगा आप का रिचार्ज कभी भी समाप्त हो सकता है। इस बात पर राजद कार्यकर्ताओं ने जमकर तालियां बजाई।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवासेपुर में बमबाजी से थर्राया इलाका
Next Article कर्मचारियों को मोदी सरकार बड़ा तोहफा, डीए में बढ़ोतरी का ऐलान

Related Posts

Headlines

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026
Headlines

हुकूमत और पुरानी अदावत के चलते मा’रकर फेंक दिया था गुफा में, चार धराये

May 2, 2026
Headlines

महज एक शक के चलते बीवी को दे दी खौफनाक मौ’त… जानें

May 2, 2026
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

राशिफल @ 03 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें

May 3, 2026

झारखंड में पहली बार इतना बड़ा चेस टूर्नामेंट, हजारीबाग में भिड़ेंगे दिग्गज

May 2, 2026

रांची में सजा स्वदेशी का महाकुंभ, राज्यपाल और CM ने किया शुभारंभ

May 2, 2026

पति ने खुद लिखी थी बीवी की मौ’त की स्क्रिप्ट, SP खोल गये राज… जानें

May 2, 2026

युवाओं के लिए खुशखबरी! आधार सुपरवाइजर के 236 पदों पर Vacancy

May 2, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Forever Infotech.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.