Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Sunday, 8 November, 2026 • 06:00 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » टिकट कटने पर फूट-फूट के रोने लगा ये नेता, बताया अपना दर्द
बिहार

टिकट कटने पर फूट-फूट के रोने लगा ये नेता, बताया अपना दर्द

October 17, 2020No Comments2 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto
IPRD_ERO_000293/26-27

auto

नई दिल्लीः बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। हर कोई नेता चुनाव में जीत को लेकर अपने-अपने दावे कर रहा है, लेकिन जनता अपना सरताज किसे बनाएगी यह तो 10 नवंबर को ही तस्वीर साफ हो पाएगी। टिकट बंटवारा भी राजनीतिक पार्टियों के लिए गले की फांस बना हुआ है। टिकट कटने पर नेता बगावती तेवर भी अपना रहे हैं। इस बार रक्सौल विधानसभा सीट आरजेडी से फिसल कर कांग्रेस के पाले में आ गिरी है।

टिकट कटने से नाराज आरजेडी नेता सुरेश यादव बागी हो गए हैं। मीडिया से बात करते समय वो बुरी तरह से रो पड़े। इस दौरान उनकी मां और बहन से बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में सुरेश यादव ने कहा कि टिकट कटने से परिवार से लेकर समाज में महागठबंधन के प्रति गुस्सा है। इसलिए मैं 19 अक्टूबर को रक्सौल विधानसभा सीट से निर्दलीय ही नामांकन करूंगा। मेरी बड़ी बहन रीता देवी कैंसर से पीड़ित है।

दस साल से उसका इलाज चल रहा है। बहन ने भी अपने दर्द को भुला कर सहयोग करने की सांत्वना दी है। रक्सौल विधानसभा सीट से इस बार महागठबंधन से कांग्रेस ने रामबाबू यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। सुरेश यादव ने बताया कि वे 2005 से ही आरजेडी का झंडा उठाकर लोगों के बीच हैं पर पार्टी ने मेरे साथ विश्वासघात और धोखा किया गया। अब मैं जनता की अदालत में हूं. जनता इसका फैसला करेगी। सुरेश यादव जब चुनावी रणनीति पर बात कर रहे थे तो उनका रो रोकर बुरा हाल था।

ऐसे में महागठबंधन के आरजेडी नेता सुरेश यादव के बगावती तेवर से गठबंधन का नुकसान होता दिख रहा है पर कितना होगा यह तो चुनाव के नतीजे से ही पता चलेगा। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव तीन चरणों में आयोजित किया जा रहा है, जिसके लिए पहले चरण की वोटिंग 28 अक्टूबर को की जाएगी। दूसरे चरण में 3 नवंबर व तीसरे चरण में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleवजन कम करने के 12 घरेलू उपाय, जिम व डाइटिंग की जरूरत नहीं पड़ेगी
Next Article शिक्षा मंत्री की स्थिति में कोई सुधार नहीं, लंग्स ट्रांसप्लांट की सलाह

Related Posts

Headlines

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026
Headlines

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026
Headlines

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

निशा भगत मामले में महिला आयोग के एक्शन का भाजपा ने किया स्वागत, गीता कोड़ा बोलीं…

November 7, 2026

निशा भगत की मौ’त पर बाबूलाल बोले- झारखंड में माफिया चला रहे सरकार, हो CBI जांच

November 7, 2026

बिहार : दीपावली और छठ पर 24 घंटे मिलेगी बिजली, गुल होने पर इन नंबरों पर करें कॉल

November 7, 2026

दीपोत्सव की अलौकिक छटा में नहाया मुंगेर, 11 लाख दीयों के बीच CM ने खोला सौगातों का पिटारा

November 7, 2026

CM सम्राट के एक फैसले ने बदल दी 9187 पुलिसकर्मियों की दुनिया… जानें कैसे

November 7, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.