Close Menu
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, 15 October, 2026 • 01:01 am
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • AdSense Policy
  • Terms and Conditions
Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo
News SamvadNews Samvad
  • HOME
  • INDIA
  • WORLD
  • JHARKHAND
    • RANCHI
  • BIHAR
  • UP
  • SPORTS
  • HOROSCOPE
  • CAREER
  • HEALTH
  • MORE…
News SamvadNews Samvad
  • होम
  • देश
  • दुनिया
  • झारखंड
  • बिहार
  • बिजनेस
  • स्पोर्ट्स
  • राशिफल
Home » बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान
Headlines

बिहार में आंधी-बारिश और ठनका से 23 की गई जान, CM ने किया मुआवजे का ऐलान

May 5, 2026No Comments5 Mins Read
Share Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Follow Us
Google News Flipboard Facebook X (Twitter)
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Telegram WhatsApp Email
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉 Join Now

अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :

auto

Patna : बिहार में सोमवार को मौसम ने अचानक खतरनाक रूप ले लिया। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और वज्रपात के बीच बड़ा हादसा हो गया। ठनका गिरने और आंधी के दौरान पेड़-पोल गिरने की घटनाओं में प्रदेशभर में 23 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सबसे ज्यादा असर औरंगाबाद, गया, रोहतास, भोजपुर, वैशाली और पूर्वी चंपारण में देखने को मिला। कई जगह लोग खेतों में काम कर रहे थे, कहीं बच्चे खेल रहे थे और कहीं मजदूर रोजमर्रा की तरह काम में लगे थे। इसी बीच अचानक मौसम बिगड़ा और कई परिवारों की खुशियां पल भर में उजड़ गईं।

गया में सबसे ज्यादा तबाही, 5 की मौत

गया जिले में ठनका ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया। शेरघाटी, टिकारी और कोंच थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटनाओं में 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन किशोर भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कुछ बच्चे खुले मैदान में खेल रहे थे, तभी अचानक बिजली गिर गई और वे उसकी चपेट में आ गए। गांव में मातम पसर गया।

औरंगाबाद में 3 की मौत, 5 घायल

औरंगाबाद जिले में वज्रपात से तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच ग्रामीण घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। गांवों में लोग बारिश से बचने के लिए जहां-तहां छिपने लगे थे, लेकिन ठनका ने कई लोगों को संभलने का मौका ही नहीं दिया।

रोहतास में मजदूरों पर टूटा कहर, ट्रक पर गिरी बिजली

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन इलाके में ठनका ने काम कर रहे मजदूरों को निशाना बना लिया। चकिया गांव स्थित काली मंदिर के पास कुछ मजदूर ट्रक पर कच्चा कोयला पोड़ा लोड कर रहे थे। तभी अचानक तेज आंधी और बारिश शुरू हो गई। बचने के लिए सभी मजदूर ट्रक के नीचे छिप गए। इसी दौरान ट्रक पर आकाशीय बिजली गिर गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग घायलों को उठाकर अस्पताल की ओर भागे।

पूर्वी चंपारण में 5 मौत, पेड़ गिरने से दो लोगों की जान गई

प्रदेश में सबसे ज्यादा मौत पूर्वी चंपारण में 5 लोगों की हुई है। यहां तेज आंधी के दौरान एक विशाल पेड़ ई-रिक्शा पर गिर गया, जिसमें दबकर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों का कहना है कि हवा इतनी तेज थी कि पेड़-पौधे और बिजली के तार तक हिलने लगे थे।

भोजपुर और वैशाली में भी मौत, गांवों में दहशत

भोजपुर जिले के गुलजारपुर में ठनका गिरने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं संदेश थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में 20 वर्षीय युवक की जान चली गई। उधर वैशाली जिले के लालगंज में भी वज्रपात की चपेट में आकर एक महिला की मौत हो गई। अचानक हुए हादसों से गांवों में दहशत का माहौल है।

बाढ़ में दीवार और पेड़ गिरा, दो अलग-अलग मौत

बाढ़ इलाके में आंधी के दौरान दो जगह पेड़ और दीवार गिरने की घटनाएं सामने आईं। इन घटनाओं में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि तेज हवा के कारण पुराने मकानों और कमजोर दीवारों को भारी नुकसान पहुंचा।

सीतामढ़ी में पोल गिरने से दो की मौत, ननद-भौजाई थीं

सीतामढ़ी जिले में भी मौसम ने कहर बरपाया। सीतामढ़ी-पुपरी स्टेट हाइवे पर बुनियादी विद्यालय के पास बिजली का पोल बाइक पर गिर गया, जिससे बाइक सवार दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतक महिलाएं आपस में ननद-भौजाई बताई जा रही हैं। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

फसलों को भारी नुकसान, आम और लीची की खेती प्रभावित

आंधी-पानी का असर सिर्फ जानमाल तक सीमित नहीं रहा। कई जिलों में आम, लीची और दूसरी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। बागानों में पेड़ टूट गए, कच्चे फल झड़ गए और खेतों में खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई। किसानों का कहना है कि नुकसान काफी बड़ा है।

पोल और तार गिरने से बिजली गुल, कई इलाकों में अंधेरा

आंधी के कारण कई जगह बिजली के पोल और तार गिर गए, जिससे कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कुछ गांवों में घंटों से बिजली नहीं है, जिससे लोगों को पानी और जरूरी कामों में परेशानी हो रही है।

सीएम ने जताया दुख, 4-4 लाख मुआवजे का निर्देश

सीएम सम्राट चौधरी ने ठनका, आंधी-तूफान और तेज बारिश में हुई मौतों पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने कहा कि इस आपदा की घड़ी में सरकार पीड़ित परिवारों के साथ है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। साथ ही लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सतर्क रहें और खुले मैदान, पेड़ या बिजली के खंभों के पास खड़े न हों।

मौसम खराब होने पर क्या सावधानी रखें

मौसम विभाग की चेतावनी के समय लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है। खेतों में काम कर रहे लोग और बाहर निकलने वाले लोग खास सतर्कता बरतें, क्योंकि ठनका गिरने की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।

इसे भी पढ़ें : बंगाल फतह पर पीएम मोदी बोले- ऐतिहासिक जनादेश, कमल खिल उठा

Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Telegram WhatsApp Email
Previous Articleराशिफल @ 05 मई 2026… आज क्या कहता है आपका भाग्य… जानें
Next Article हजारीबाग के NH पर अचानक धधक उठा चलता ट्रक, फिर… (VIDEO)

Related Posts

बिहार

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026
बिहार

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026
बिहार

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026
Advertisement
  • Facebook
  • Twitter
  • Telegram
  • WhatsApp

Latest Post

बकरी बाजार में दिखा 1000 साल पुराने मंदिर का तिलिस्म, DC बोले- इसके बिना रांची की पूजा अधूरी

October 15, 2026

IITF 2026 में दिखेगा बिहार का हुनर, कारीगरों और उद्यमियों से मांगे गए आवेदन

October 14, 2026

पटना के 20 छात्र सीख रहे जिंदगियां बचाने का हुनर, आपदा प्रबंधन विभाग दे रहा ट्रेनिंग

October 14, 2026

बिहार के सरकारी दफ्तरों की छतों पर लगेंगे सोलर प्लांट, 2030 तक बड़ा लक्ष्य

October 14, 2026

फर्जी लेबल, हाथ से बॉटलिंग… 5 नकली मिनरल वाटर प्लांट पर विभाग ने जड़ा ताला

October 14, 2026
© 2026 News Samvad. Designed by Launching Press.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.