WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now
अपनी मनपसंद भाषा में पढ़ें :
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक हाईटेंशन तार को छूने से 32 वर्षीय एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई।
पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान सुमित राठी के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि राठी आज तड़के एक नलकूप में गया था जब उसने जिले के भोपा थाना क्षेत्र के धीराहेड़ी गांव में गलती से हाईटेंशन बिजली के तार को छू लिया.
उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

